Viral Video of Migrant Workers: ईरान-इजरायल-अमेरिका में चल रहे युद्ध और एनर्जी संकट का असर अब भारत पर भी पड़ रहा है। कई जगहों से LPG सिलेंडर की सप्लाई कम होने की खबरें आ रही हैं। बढ़ती कीमतों और कमी की वजह से आम लोगों के लिए गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल होता जा रहा है। कुछ इलाकों में तो सिलेंडर ब्लैक मार्केट में बेचे जाने की भी खबरें आ रही हैं। इससे जुड़े कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें प्रवासी मजदूरों को गैस की जगह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर किया गया है।
Uttar Pradesh Migrant Workers: गैस नहीं तो चूल्हा ही सहारा; देखें Viral Video
सिलेंडर नहीं मिला तो जलाया चूल्हा, मुश्किलों में भी मुस्कुराते दिखे प्रवासी मजदूर, Social Media पर छाया VIDEO, लाखों लोग कर रहे शेयर#viralvideo #LPG #gascrisis #punjabkesaridotcom pic.twitter.com/n5TBX4C3hH
— Punjab Kesari (@PunjabKesariCom) March 12, 2026
इस बीच, चेन्नई की एक कंस्ट्रक्शन साइट के वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। वीडियो में, उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूर गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद पारंपरिक लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाते दिख रहे हैं। रात में, मजदूर एक साथ खाना बनाते और फिर एक साथ खाते दिख रहे हैं।
Chennai Viral Video of Migrant Workers: मुश्किलों के बीच भी चेहरे पर अलग ही ख़ुशी!

हालांकि हालात आसान नहीं हैं, लेकिन वीडियो में कई मज़दूर खुश दिख रहे हैं। उनका कहना है कि चूल्हे पर पका खाना ज़्यादा स्वादिष्ट होता है। यह वायरल क्लिप सिर्फ़ खाना पकाने का सीन नहीं है, बल्कि उन प्रवासी मज़दूरों की रोज़मर्रा की मुश्किलों की एक झलक है, जो कम रिसोर्स के बावजूद अपना और अपने परिवार का पेट भरने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




