Warm Water Benefits: सर्दियों में गर्म पानी से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे ज़बरदस्त फायदे

Summary :

Warm Water Benefits: सर्दियों में अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी होता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग बीमार हो जाते हैं, सुबह उठते ही शरीर अकड़ सा जाता है। सर्दियों में चलने वाली हवाएं स्किन के साथ-साथ शरीर के लिए भी काफी नुकसानदायक होती हैं और इस मौसम में पाचन तंत्र प्रभावित होने के कारण ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं, सर्दियों में गर्म पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं। Benefits…

Warm Water Benefits: सर्दियों में अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी होता है। इस मौसम में ज्यादातर लोग बीमार हो जाते हैं, सुबह उठते ही शरीर अकड़ सा जाता है। सर्दियों में चलने वाली हवाएं स्किन के साथ-साथ शरीर के लिए भी काफी नुकसानदायक होती हैं और इस मौसम में पाचन तंत्र प्रभावित होने के कारण ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं, सर्दियों में गर्म पानी पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं।

Benefits of Drinking Warm Water: गर्म पानी पीने से होने वाले फायदे

Warm Water Benefits
Warm Water Benefits (Source: social media)

भारत में पुराने समय से ही आयुर्वेद में गर्म पानी को अमृत माना गया है। बड़े-बुजुर्ग अकसर कहते हैं कि दिन की शुरुआत गर्म पानी से करनी चाहिए। ये सिर्फ एक घरेलू नुस्खा नहीं है, बल्कि अब विज्ञान भी इस बात को मानता है कि गर्म पानी पीना शरीर के लिए फायदेमंद है। खासकर जब हम ठंडे पानी की आदत के आदी हो जाते हैं, तब गुनगुना पानी धीरे-धीरे शरीर में अंदरूनी सफाई का काम करता है।

गर्म पानी सबसे पहले पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीने से पेट साफ रहता है और कब्ज जैसी समस्या धीरे-धीरे दूर हो जाती है। जब खाना अच्छे से पचेगा, तो शरीर हल्का महसूस करेगा और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होगा,  जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। यही नहीं, पेट में गैस, भारीपन या जलन की शिकायत भी कम होती है।

When to Drink Warm Water: गर्म पानी पीने का समय

Warm Water Benefits
Warm Water Benefits (Source: social media)

इसके अलावा, गर्म पानी शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है, यानी शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है। जब हम गर्म पानी पीते हैं तो पसीना आता है या पेशाब ज्यादा आता है, जिससे शरीर अंदर से साफ होता है। यही कारण है कि त्वचा में भी निखार आता है और चेहरे पर चमक बनी रहती है। गर्म पानी गले की खराश, नाक बंद या हल्की सर्दी में भी राहत देता है। अगर उसमें शहद या नींबू मिला दिया जाए, तो और भी फायदे मिलते हैं।

दिनभर की भागदौड़ के बाद रात को एक कप गुनगुना पानी पीने से मन शांत होता है, नींद बेहतर आती है और थकान भी दूर होती है। मानसिक तनाव को कम करने का ये एक सरल और घरेलू उपाय है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: Surya Namaskar ke Fayde: रोजाना सूर्य नमस्कार करने से चेहरे पर आएगी चमक, जानिए इसके 10 फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।