Watermelon Eating Warning in Summers: गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे में बाजारों में हर तरफ रसीले लाल तरबूज बिकने लगे हैं। तेज धूप और तपिश से राहत पाने के लिए तरबूज सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 92% पानी होता है, जो चिलचिलाती गर्मी में भी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और डिहाइड्रेशन से बचाता है।
लेकिन, सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद हेल्थ एक्सपर्ट्स तरबूज के सेवन से जुड़ी कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। अगर इसे सही तरीके से न खाया जाए, तो यह पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है।
Watermelon Eating Warning in Summers: कितना तरबूज खाना सही है?
Watermelon Death Case: मुंबई में बिरयानी के बाद तरबूज खाने से 4 लोगों की मौत

हाल ही में सोशल मीडिया पर मुंबई की एक खबर ने सबको डरा दिया, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक मौत हो गई। जांच में पता चला कि उन्होंने रात के खाने में बिरयानी के साथ तरबूज खाया था। अगले ही दिन उनकी तबीयत बिगड़ी और जान चली गई।
डॉक्टरों के अनुसार, यह मौत फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई। वहीं, फॉरेंसिक रिपोर्ट में एक डरावना खुलासा हुआ, जिसमें सामने आया कि मृतकों के दिमाग, दिल और आंतें हरे पड़ गईं थी। ये इस बात का संकेत है कि शरीर के अंदर खाना जहर बन चुका था, जिसकी वजह से 4 लोगों की मौत हो गई।
Food Poisoning Through Watermelon: फूड पॉइजनिंग क्यों हो सकती है जानलेवा?
अक्सर लोग फूड पॉइजनिंग को सिर्फ मामूली उल्टी-दस्त समझते हैं, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि यह बहुत गंभीर भी हो सकता है। जब बार-बार उल्टियां होती हैं, तो शरीर का पानी पूरी तरह खत्म होने लगता है। इससे शरीर के जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं, जिसका सीधा असर हमारे ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। अगर ब्लड प्रेशर गिरकर 50 से नीचे चला जाए, तो इंसान का शरीर शॉक की स्थिति में पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में समय पर इलाज न मिलने से इंसान की मौत हो सकती है।
Summer Fruits Safety Tips: तरबूज के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

1. तरबूज और दूध
तरबूज में पानी बहुत ज्यादा होता है और दूध पचने में भारी होता है। इन दोनों को साथ में लेने से पाचन तंत्र उलझ जाता है, जिससे पेट में गैस, तेज दर्द या उल्टी की शिकायत हो सकती है।
2. तरबूज और दही
दही और तरबूज का कॉम्बिनेशन भी शरीर के लिए अच्छा नहीं है। इन्हें साथ खाने से पेट में भारीपन महसूस होता है और आयुर्वेद के अनुसार ठंडा-गर्म का असर शरीर को बीमार कर सकता है। जिनका पाचन पहले से कमजोर है, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए।
3. तली-भुनी चीजें
अक्सर लोग नाश्ते में तली चीजें खाते हैं और फिर फल खा लेते हैं। तेल वाली चीजें बहुत धीरे पचती हैं, जबकि तरबूज बहुत जल्दी पच जाता है। इसलिए तली भुनी चीजें और तरबूज साथ में खाने से पेट में एसिडिटी और मरोड़ उठ सकती है।
4. कोल्ड ड्रिंक्स या बर्फ वाला पानी
तरबूज खुद तासीर में ठंडा होता है। इसके साथ बहुत ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स या बर्फ वाला पानी पीने से शरीर का तापमान एकदम गिर सकता है। इससे गला खराब होने, जुकाम और पेट दर्द का खतरा बढ़ जाता है।























