नवरात्रों का महीना चल रहा है। जहां कार्तिक महीने में हर साल की तरह शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है जहां 9 दिनों के अंदर मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों को पूजा जाता है लेकिन आपको जानकर गई हैरानी होगी कि 9 दिनों के दौरान कई ऐसे कार्य हैं जिनको करना मना होता है। फिर चाहे वह जरूरी ही क्यों ना हो? जैसे ही नवरात्रि की शुरुआत होती है लोगों के मन में इस सवाल जरूर होता है कि क्या इस दौरान हमें सिलाई कढ़ाई का काम करना चाहिए या फिर नहीं अगर आपके मन में भी कुछ ऐसे ही सवाल है तो आपके लिए आज का लेख काफी फायदेमंद होने वाला है। आईए जानते हैं की इसके पीछे का राज क्या है?
नवरात्रि के 9 दिनों के अंदर माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है। और ऐसा करने से घर में सुख और शांति बनी रहती है।
यदि आप विधि विधान से पूरे 9 दिन की पूजा करते हैं तो आपको कुछ नियमों और शर्तों का पालन भी करना पड़ेगा ताकि आपकी मनोकामना पूरी हो सके। यदि आप 9 दोनों का उपवास रखते हैं तो आपको सिलाई करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि सिलाई इस दौरान शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि यदि आप व्रत के दौरान सिलाई या बुनाई का कार्य करती है तो मां दुर्गा आपसे नाराज हो सकती है इसीलिए नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App






