उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग ने मंगलवार की सुबह-सुबह कुछ शहरों में छापेमारी की है। बता दें अभी तक गोरखपुर और वाराणसी में बड़े सराफा कारोबारियों के यहां छापे की खबर मिली है। गोरखपुर में बड़े व्यवसायी के घर समेत कई प्रतिष्ठानों पर आयकर टीम ने छापा मारा है।टीम कागजात और ब्यौरा खंगाल रही है। छापा पड़ने की खबर से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
इनकम टैक्स की टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची
आपको बता दें इसके अलावा वाराणसी में नारायण दास सराफा के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची है। भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित आवास पर इनकम टैक्स टीम के साथ पुलिस टीम भी मौजूद है। आयकर विभाग ने सोमवार को कई अन्य राज्यो में भी छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, ट्राइडेंट ग्रुप पर आयकर विभाग छापेमारी कर रहा है। देशभर में छापेमारी चल रही है। ट्राइडेंट ग्रुप यार्न, होम टेक्सटाइल, कागज और स्टेशनरी, रसायन और अनुकूली ऊर्जा में काम करता है, जिसकी विनिर्माण सुविधाएं बुधनी, मध्य प्रदेश, बरनाला और धौला, पंजाब में स्थित हैं।
8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण जब्त
दरअसल, पांच दिन पहले ही 12 अक्टूबर को आयकर (आईटी) विभाग ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और दिल्ली में 55 परिसरों में छापेमारी की थी। इस दौरान कुछ सरकारी ठेकेदारों, रियल एस्टेट डेवलपर्स के खिलाफ तलाशी और जब्ती अभियान में 94 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी के साथ-साथ 8 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण जब्त किए गए।
विदेशी निर्मित लगभग 30 लक्जरी घड़ियां बरामद
बता दें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) द्वारा जारी बयान में कहा गया कि कलाई घड़ियों के कारोबार से जुड़े एक निजी वेतनभोगी कर्मचारी के परिसर से विदेशी निर्मित लगभग 30 लक्जरी घड़ियां बरामद की गई। छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर बेहिसाब नकदी लेनदेन के खुलासे हुए।
गोरखपुर-वाराणसी में व्यवसायी ठिकानों पर आईटी का छापा, मचा हड़कंप
Summary :
उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग ने मंगलवार की सुबह-सुबह कुछ शहरों में छापेमारी की है। बता दें अभी तक गोरखपुर और वाराणसी में बड़े सराफा कारोबारियों के यहां छापे की खबर मिली है। गोरखपुर में बड़े व्यवसायी के घर समेत कई प्रतिष्ठानों पर आयकर टीम ने छापा मारा है।टीम कागजात और ब्यौरा खंगाल रही है। छापा पड़ने की खबर से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। इनकम टैक्स की टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची आपको बता दें इसके अलावा वाराणसी में नारायण दास सराफा के ठिकानों पर इनकम टैक्स की टीम जांच पड़ताल के लिए पहुंची है। भेलूपुर थाना…


Download Android App
Download iOS App



