सर्दियों में बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 4 घरेलु नुस्खे

Summary :

Winter Hair Fall Control Tips:  सर्दी का मौसम आते ही बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ठंडी हवा के कारण बाल झड़ने की समस्या आम हो जाती है, जिससे बाल कमजोर और डैमेज हो जाते हैं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में, जिसके इस्तेमाल से आप अपने रूखे और बेजान बालों को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं। सर्दी के मौसम में लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ठंडी हवा के कारण बाल सूखे और जड़ों से कमजोर…

Winter Hair Fall Control Tips:  सर्दी का मौसम आते ही बाल झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ठंडी हवा के कारण बाल झड़ने की समस्या आम हो जाती है, जिससे बाल कमजोर और डैमेज हो जाते हैं। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे घरेलु नुस्खों के बारे में, जिसके इस्तेमाल से आप अपने रूखे और बेजान बालों को मुलायम और चमकदार बना सकते हैं।

सर्दी के मौसम में लोगों को बालों से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ठंडी हवा के कारण बाल सूखे और जड़ों से कमजोर हो जाते हैं, जिससे बाल टूटने और गिरने लगते हैं। सिर में नमी होने के कारण इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब बालों से नमी चली जाती है, तो बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। अगर बालों को धोने के बाद उन्हें अच्छी तरह न सुखाया जाए और बहुत गर्म पानी से धोया जाए, तो बालों के झड़ने की समस्या अधिक बढ़ जाती है।

Winter Hair Care Tips: सर्दियों में बाल झड़ने से रोकने के लिए 4 घरेलू नुस्खे

1. एलोवेरा और नारियल तेल

Winter Hair Fall Control Tips
Winter Hair Fall Control Tips (Source: social media)

अगर आप अपने झड़ते बालों से परेशान हैं, तो एलोवेरा और नारियल तेल को मिक्स करके हफ्ते में दो बार अपने बालों पर अच्छी तरह मालिश करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कोकोनट ऑयल लेकर उसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिक्स करें। अब इसे स्कैल्प से लेकर बालों के आखिरी छोर तक अच्छी तरह से लगाएं और कम से कम 30 मिनट बाद इसे नार्मल पानी से धो लें।

2. दही और शहद

Winter Hair Fall Control Tips
Winter Hair Fall Control Tips (Source: social media)

जिन लोगों को जल्दी और ज्यादा सर्दी नहीं लगती है, वो लोग इस बेहतरीन हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा दही मिक्स करें। इस दही में थोड़ा सा शहद मिक्स करें। फिर इसे अपने बालों पर 30 मिनट तक लगाए रखने के बाद पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपके बाल रेशम जैसे सॉफ्ट हो जाएंगे।

3. मेथी दाना

Winter Hair Fall Control Tips
Winter Hair Fall Control Tips (Source: social media)

मेथी का दाना बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे में आप इसके पानी का इस्तेमाल अपने बालों पर कर सकते हैं। इसके लिए रातभर के लिए मेथी दाने को पानी में भिगोकर रख दें। अब इसे रुई की मदद से अपनी स्कैल्प पर अप्लाई करें, ताकि आपकी स्कैल्प तक की दिक्कतें दूर हो सकें। इसके इस्तेमाल से बालों के झड़ने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

4. अंडा और दही

Winter Hair Fall Control Tips
Winter Hair Fall Control Tips (Source: social media)

बहुत से लोगों को अंडे से परेशानी होती है। लेकिन अगर आप इसे लगा सकते हैं, तो इससे आपके बाल मुलायम और चमकदार हो जाएंगे। सबसे पहले अंडे का सफेद भाग एक कटोरी में निकाल लें। अब इसमें गाढ़ा दही मिक्स करें। इन दोनों चीजों को मिक्स करके स्कैल्प और बालों के छोर पर अप्लाई करें। इस मास्क का असर आपको 15 दिन में दिख जाएगा।

Winter Hair Fall Control Tips: ऐसे रखें बालों का ध्यान

सर्दियों के मौसम में बालों के लिए डीप कंडीशनिंग बेहद जरुरी होती है। इसके लिए सबसे पहले शैंपू से हेयर वॉश करें, फिर माइल्ड कंडीशनर या हेयर मास्क अप्लाई करें। इसके लिए आप होममेड हेयर मास्क भी तैयार कर सकते हैं, जैसे अंडा, केला या शहद आदि। इससे बाल सॉफ्ट और चमकदार बनते हैं। सर्दियों के मौसम में बालों को धोने से 2 घंटे पहले तेल से अच्छी तरह से मालिश जरुर करें। इससे स्कैल्प और और बाल, दोनों को पोषण मिलता है, साथ ही इससे बालों की जड़े भी मजबूत बनती हैं और डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: अनिद्रा और तनाव के लिए रामबाण है सर्पगंधा, जानें इसका इस्तेमाल और 5 फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।