अनिद्रा और तनाव के लिए रामबाण है सर्पगंधा, जानें इसका इस्तेमाल और 5 फायदे

Sarpagandha Benefits in Hindi

Sarpagandha Benefits in Hindi: यह एक ऐसा पौधा है, जिसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस औषधि का इस्तेमाल शरीर में हुई कई बीमारियों को खत्म करने के लिए किया जाता है। इसके सेवन से तनाव और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इस पौधे को भारत समेत दूसरे देशों में भी पाया जाता है। सर्पगंधा का उपयोग प्राचीन काल से आयुर्वेदिक के रूप में किया जा रहा है। यह एक झाड़ीदार पौधा होता है, जिसकी पत्तियां गहरे हरे रंग की और फूल सफेद होते हैं। इसकी जड़ें भूरे रंग की होती हैं, जिनमें औषधीय गुण होते हैं। आइए जानते हैं, इसके कुछ अनोखे फायदों के बारे में।

What is Sarpagandha: क्या है सर्पगंधा

इस पौधे को भारत के उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में अधिक रूप से पाया जाता है। जिसे अंग्रेजी में (Tropical and subtropical) भी कहा जाता है। इस पौधे को खेतों, जंगलों और बगीचों में पाया जाता है। यह केवल एक औषधि नहीं है बल्कि, माना जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से सांप नहीं आते हैं। अगर आपको अनिद्रा, तनाव, ब्लड प्रेशर जैसी समस्या है, तो आप इसका उपयोग कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि आप जब भी इसका सेवन करें, उससे पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Uses of Sarpagandha: इसके सेवन से दूर रहती हैं ये बीमारियों

1. नींद न आना

Sarpagandha Benefits in Hindi
Sarpagandha Benefits in Hindi (Source: social media)

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों को देर रात तक लेटने के बाद भी नींद नहीं आती है, अगर आप सर्पगंधा की जड़ से प्राप्त की गई चूरन और जूस का सेवन करते हैं, तो इससे मानसिक शांति मिलती है। इसके सेवन से नींद न आने की समस्या से छुटकारा मिलता है और गहरी नींद आती है।

2. डिप्रेशन और तनाव

Sarpagandha Benefits in Hindi
Sarpagandha Benefits in Hindi (Source: social media)

सर्पगंधा को तनाव कम करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से दिमाग शांत होता है, जो लोग अत्यधिक मानसिक तनाव से परेशान रहते हैं, उन लोगों के लिए ये औषधि काफी मददगार साबित होती है।

3. हाई ब्लड प्रेशर

Sarpagandha Benefits in Hindi
Sarpagandha Benefits in Hindi (Source: social media)

जो भी लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं, उन्हें सर्पगंधा का सेवन करने से इस समस्या से राहत मिल सकती है। इस औषधि को प्रभावी आयुर्वेदिक में से एक माना जाता है। इसकी जड़ में मौजूद तत्व ब्लड वेसेल्स को शांत करते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है।

4. हिस्टीरिया और मानसिक रोग

Sarpagandha Benefits in Hindi
Sarpagandha Benefits in Hindi (Source: social media)

हिस्टीरिया और मानसिक रोग से छुटकारा पाने के लिए सर्पगंधा का उपयोग किया जाता है। ये मस्तिष्क की असामान्य गतिविधियों को नियंत्रित करता है और भावनात्मक संतुलन बनाए रखता है।

5. सांप विषनाशक गुण

Sarpagandha Benefits in Hindi
Sarpagandha Benefits in Hindi (Source: social media)

अगर किसी व्यक्ति को सांप काट लेता है, तो उसके लिए सर्पगंधा का उपयोग किया जाता है। यह विष को खत्म करने में मदद करता है। यह शरीर में जहर को फैलने से रोकता है और शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जिससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read: सर्दियों में चेहरे की चमक और घने चमकदार बालों के लिए खाएं आंवला, जानें इसे खाने का सही तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।