आज Universe खोल रहा है दरवाज़ा! अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए ऐसे करें Manifestation

Summary :

What is 11 11 Portal: आज 11/11 की तारीख है, जिसे दुनिया भर में एक जादुई दिन (मैजिक डे) माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन हमारे विचार सीधे ब्रह्मांड (Universe) तक पहुंचते हैं। यानी अगर आज आप दिल से कुछ चाहते हैं, तो उसके पूरा होने की संभावना और बढ़ जाती है। इस दिन को लोग 11:11 पोर्टल डे (11/11 Portal Day) कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन दिल से मांगी गई कोई भी इच्छा साफ़ तौर पर ब्रह्मांड तक पहुंचती है। इसलिए इसे सकारात्मक सोच, पॉजिटिव एनर्जी और सच्ची मुरादों का दिन माना जाता है। 11…

What is 11 11 Portal: आज 11/11 की तारीख है, जिसे दुनिया भर में एक जादुई दिन (मैजिक डे) माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन हमारे विचार सीधे ब्रह्मांड (Universe) तक पहुंचते हैं। यानी अगर आज आप दिल से कुछ चाहते हैं, तो उसके पूरा होने की संभावना और बढ़ जाती है। इस दिन को लोग 11:11 पोर्टल डे (11/11 Portal Day) कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन दिल से मांगी गई कोई भी इच्छा साफ़ तौर पर ब्रह्मांड तक पहुंचती है। इसलिए इसे सकारात्मक सोच, पॉजिटिव एनर्जी और सच्ची मुरादों का दिन माना जाता है।

11 11 Meaning in Hindi: इतना खास क्यों है 11:11?

न्यूमरोलॉजी (Numerology) में 11 को मास्टर नंबर कहा जाता है, जो समझ, संतुलन और जागरूकता का प्रतीक है। जब समय या तारीख 11:11 होती है, तो माना जाता है कि दिमाग और दिल  के बीच का जुड़ाव बहुत गहरा हो जाता है। इस पल में जो भी विचार मन में आता है, उसका सीधा असर हमारी ज़िंदगी पर पड़ सकता है। इसे कई लोग एक दिव्य संकेत की तरह देखते हैं — जैसे अगर आप घड़ी या फोन पर 11:11 देखें और उसी पल आपके मन में कोई इच्छा आए, तो उसे ब्रह्मांड का संकेत माना जाता है जो कहता है, “रुको, अभी एक विश (Wish) मांगो।”

11 11 Significance: 2025 का 11:11 क्यों है खास?

What is 11/11 Portal
What is 11/11 Portal (Photo: AI Generated)
कहा जा रहा है कि 2025 की ऊर्जा बेहद साफ़ और सीधी है। इस साल ब्रह्मांड का संदेश है — बहुत कुछ मांगने की बजाय, केवल वही मांगे जो दिल की सच्ची आवाज़ हो। यह दिन आपकी अंदरूनी आवाज़ को और साफ़ कर देता है, उन इच्छाओं को अलग कर देता है जो आपकी नहीं हैं, और केवल वही आगे बढ़ती हैं जो आपकी आत्मा से निकली हैं।

What is 11 11 Portal: आज इच्छा कैसे मांगें?

इस दिन किसी पूजा-पाठ की ज़रूरत नहीं होती। बस एक शांत और सच्चा मन चाहिए। यह प्रक्रिया बहुत सरल, शांत और आत्मिक है — जिससे आप खुद के भीतर की आवाज़ से गहराई से जुड़ जाते हैं।
इसे सूर्यास्त से पहले या रात 11:11 बजे करना सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन इन सब में सबसे अहम है आपकी नीयत (intention), न की समय।

What is 11 11 Portal: प्रक्रिया क्या है?

What is 11/11 Portal
What is 11/11 Portal (Photo: AI Generated)
  1. सबसे पहले किसी शांत जगह बैठ जाएं। हो सके तो एक मोमबत्ती जला लें और फोन साइलेंट कर दें।
  2. कुछ पल अपनी सांसों पर ध्यान दें और ध्यान को अपने दिल की ओर केंद्रित करें।
  3. अब एक डायरी या कागज़ लें और उसपर लिखें — आप क्या चाहते हैं? कैसी ज़िंदगी, प्यार, शांति, घर, स्वास्थ्य, पैसा या दिशा? सब कुछ बिना डर और झिझक के लिख डालें।
  4. अब उनमें से 12 सबसे सच्ची इच्छाएं चुनें।
  5. हर इच्छा को अलग कागज़ पर इस रूप में लिखें जैसे वह पहले से पूरी हो चुकी हो — “मुझे लोन नहीं चाहिए” की जगह “मेरे पास बहुत धन और स्थिरता है।”
  6. इन 12 कागज़ों को एक छोटे बर्तन या जार में रख दें — यही आपका ‘12 विशेज़ जार’ है।
  7. आगे के 11 दिन- अगले 11 दिनों तक, हर दिन बिना खोले एक कागज़ बाहर निकालिए, उसे हाथ में लेकर कहें —
  8. “मैं इस इच्छा पर भरोसा करता/करती हूं।”
  9. फिर उस कागज़ को जलाएं या बहा दें — यह आपके विश्वास और समर्पण का प्रतीक है।
  10. 12वें दिन जो अंतिम कागज़ बचेगा, वही आपकी सच्ची आत्मिक इच्छा होगी। इसे सुरक्षित रखें, जैसे आपने खुद से कोई वादा किया हो। अब इसी दिशा में कदम बढ़ाएं — यही आपकी आत्मा का रास्ता है।
  11. 12 दिसंबर को कुछ पल शांति से बैठें। किसी अपेक्षा के बिना सिर्फ धन्यवाद (Thank you) कहें — यही इस रिचुअल का अंत है।
  12. उस दिन दो बार ज़रूर कहें — “मैं तैयार हूं। जो मेरे लिए है, वह अपना रास्ता मुझे ढूंढ लेगा।”

यह भी पढ़ें- “अकाल मृत्यु का योग और ग्रहों का अशुभ प्रभाव”, Premanand Ji Maharaj ने बताया इन दिनों बाल काटने के भयंकर दुष्परिणाम

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।