रोजाना इन तीन योगासनों का अभ्यास कर तनाव को कहें अलविदा

Summary :

Yoga for Mental Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव यानी स्ट्रेस हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ये तनाव गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डिप्रेशन तक का रूप ले सकता है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए योग एक प्राकृतिक और प्रभावशाली विकल्प साबित हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में योग ने न केवल करोड़ों लोगों की सेहत में सुधार किया है, (Yoga for Mental Health) बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम कर खुशहाल जीवन दे रहा है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, योग तनाव को कम करने में सहायक होता है। तनाव के दौरान हमारे…

Yoga for Mental Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव यानी स्ट्रेस हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है। ये तनाव गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डिप्रेशन तक का रूप ले सकता है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए योग एक प्राकृतिक और प्रभावशाली विकल्प साबित हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में योग ने न केवल करोड़ों लोगों की सेहत में सुधार किया है, (Yoga for Mental Health) बल्कि यह मानसिक तनाव को भी कम कर खुशहाल जीवन दे रहा है।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, योग तनाव को कम करने में सहायक होता है। तनाव के दौरान हमारे शरीर में कॉरटिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकता है। योग के अभ्यास से यह हार्मोन नियंत्रित रहता है, जिससे तनाव में कमी आती है। इसके अलावा, (Yoga for Mental Health) योग हमारे नर्वस सिस्टम को संतुलित करने का काम करता है, जिससे दिमाग को शांति मिलती है।

तनाव को कम करने वाले प्रभावी योगासन (Yoga for Mental Health)

बालासन

Yoga for Mental Health
Yoga for Mental Health

तनाव को कम करने के लिए बालासन एक बेहतरीन विकल्प है। इसे करने के लिए आपको पहले घुटनों के बल बैठना है और एड़ियों को साथ मिलाना है। अब धीरे-धीरे दोनों हाथों को ऊपर उठाकर सांस अंदर लेते हुए आगे की ओर झुक जाएं। इस अवस्था में पांच मिनट तक बने रहना चाहिए। बालासन दिमाग को शांत करता है और मानसिक थकान को दूर करता है। इसके नियमित (Yoga for Mental Health) अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी देखने को मिलती है।

सुखासन

Yoga for Mental Health
Yoga for Mental Health

सुखासन तनाव नियंत्रण के लिए सरल लेकिन प्रभावशाली आसन है। इसे करने के लिए पालथी मारकर बैठ जाएं और फिर आंखें बंद कर गहरी सांस लें। इस दौरान रीढ़ की हड्डी को सीधा रखें। यह आसन तनाव के कारण होने वाले शारीरिक और मानसिक दबाव को कम करता है। जो लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर जल्दी घबराते या चिंतित रहते हैं, (Yoga for Mental Health) उनके लिए सुखासन बेहद फायदेमंद होता है।

शवासन

Yoga for Mental Health
Yoga for Mental Health

शवासन को विश्राम की मुद्रा भी कहा जाता है, जो मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है। इसे करने के लिए बस आरामदायक स्थिति में पीठ के बल लेट जाएं। शरीर और मन दोनों को पूरी तरह विश्राम की स्थिति में लाएं। इससे नींद की गुणवत्ता सुधरती है (Yoga for Mental Health) और मानसिक तनाव घटता है। नींद की कमी और अनिद्रा से जूझ रहे लोगों के लिए शवासन वरदान साबित हो सकता है।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर भाई के लिए घर पर बनाएं केसर पेड़ा, यहां देखें रेसिपी

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।