Yoga for Weight Loss: Heavy Exercise और Dieting से नहीं घट रहा है वजन, तो Fat Burn करने के लिए Daily Routine में शामिल करें ये 5 Yoga Pose

Summary :

Yoga for Weight Loss: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और आपको भी कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आज से ही अपने रूटीन में बदलाव करें। क्योंकि अगर आप अपनी डाइट के साथ-साथ रूटीन को भी सही रखते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण वेट लॉस करना बहुत ही मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग जिम का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप जिम तो जाते हैं, लेकिन आपका वजन कम नहीं होता है। क्योंकि जिन लोगों का वजन ज्यादा…

Yoga for Weight Loss: अगर आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं और आपको भी कई तरह की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आज से ही अपने रूटीन में बदलाव करें। क्योंकि अगर आप अपनी डाइट के साथ-साथ रूटीन को भी सही रखते हैं। आजकल खराब लाइफस्टाइल और खान-पान के कारण वेट लॉस करना बहुत ही मुश्किल काम हो गया है। ऐसे में ज्यादातर लोग जिम का सहारा लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप जिम तो जाते हैं, लेकिन आपका वजन कम नहीं होता है।

क्योंकि जिन लोगों का वजन ज्यादा होता है, उनके लिए एक्सरसाइज कर पाना काफी मुश्किल होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे योगा पोज के बार में बताएंगे, जिसे फॉलो करके आप आसानी से कुछ ही समय में अपना फैट लॉस कर सकते हैं। आइए जानते हैं, Weight Loss Tips कौन-कौन से हैं।

Yoga for Weight Loss: यहां देखें वजन कम करने के योगा पोज

 yoga poses for weight loss
yoga poses for weight loss (Source: social media)

1. सूर्य नमस्कार

अगर आप अपना वजन तेजी से कम करना चाहते हैं, तो इसलिए लिए आप डेली सूर्य नमस्कार कर सकते हैं। इससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। सूर्य नमस्कार को सबसे आसान और फायदेमंद योग कहा जाता है। वजन कम करने के लिए डेली सूर्य नमस्कार करें।

2. नौकासन

नौकासन एक ऐसा योग पोज है जिसे वजन घटाने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। नौकासन का अभ्यास आप सुबह या शाम के समय कर सकते हैं। अगर आप भी लंबे समय से वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो रोजाना नौकासन का योग जरूर करें। इससे कुछ ही दिनों में वजन कम होने लगेगा। नौकासन करने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

Yoga for Weight Loss
Yoga for Weight Loss (Source: social media)

3. साइड बेंडिग पोज

साइड बेंडिग पोज को रोजाना कम से कम 30 बार और ज्यादा से ज्यादा 100 बार रिपीट करने से कमर के पास जमा फैट तेजी से कम होने लगेगा। ये एक्सरसाइज बेहद आसान होती है। इसे पतले लोग तो कर ही सकते हैं साथ ही मोटे लोगों के लिए भी ये बेहद आसान पोज है। क्योंकि इसमे बहुत ज्यादा उछलकूद नहीं करनी पड़ती है। जिसकी वजह से शरीर को चोट लगने का डर कम होता है।

4. वीरभद्रासन, योद्धा मुद्रा

अगर आपकी टांगे और कंधों के पास बहुत ज्यादा फैट जमा हो गया है, तो आप वीरभद्रासन योग कर सकते हैं। इसे करने से आप अपने फोकस को बढ़ा सकते हैं। आप जितना ज्यादा वीरभद्रासन करते हैं। उतनी ही जल्दी आपका वजन कम होने लगेगा। वीरभद्रासन करने से पैर मसल्स टोन होते हैं और उनका शेप सही होता है।

Weight Loss Tips
Weight Loss Tips (Source: social media)

5. धनुरासन, धनुष मुद्रा

धनुरासन पेट के मसल्स को सही से काम करने में मदद करता है। अगर आप इस पोज को रोजाना करते हैं, तो इससे आपके पेट की चर्बी जल्द से जल्द कम करने में मदद मिलेगी। इस योग को डाइजेशन में सुधार करने के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। जिससे जांघों, छाती और पीठ को मजबूती मिलती है। ये आपके पूरे शरीर में काफी अच्छा स्ट्रेच देता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।