Adrak Tulsi Tea Benefits in Monsoon: बारिश के मौसम में रोज पिएं अदरक-तुलसी की चाय, सर्दी-खांसी और इंफेक्शन से मिलेगा छुटकारा

Summary :

मानसून का मौसम अपने साथ भले ही ठंडी हवाएं और बारिश की फुहारें लाता है, लेकिन यह सर्दी, खांसी, गले में खराश और संक्रमण जैसी मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे में अदरक और तुलसी की चाय का सेवन बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह चाय न सिर्फ होती है, बल्कि शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करती है। इस चाय के सेवन से कई लाभ मिलते हैं

मानसून का मौसम अपने साथ ठंडी हवाएं और बारिश की खूबसूरत फुहारें लेकर आता है। ये मौसम लोगों को बहुत ज्यादा पसंद होता है, लेकिन इस मौसम में सर्दी, खांसी, गले में खराश और इंफेक्शन का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसे मौसम में अदरक और तुलसी की चाय का सेवन करने से हमारे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद करता है। ऐसे में अगर आप भी इसके फायदे जानना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बेस्ट है।

अदरक, तुलसी चाय पीने के फायदे

 Adrak Tulsi Tea Benefits
Adrak Tulsi Tea Benefits (Source: Social Media)

1. इम्यूनिटी मजबूत होती है

अदरक और तुलसी में ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में काफी ज्यादा मदद करते हैं। इस मौसम में अगर आप भी रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे आप मौसमी बीमारियों से बच सकते हैं।

2. सर्दी खांसी से राहत

अगर आप भी बारिश के मौसम में सर्दी,खांसी की समस्या से परेशान रहते हैं, तो अदरक, तुलसी की चाय आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। इन दोनों चीजों की चाय शरीर को अंदर से एनर्जी देती है जिससे आप फ्रेश महसूस करते हैं।

3. पाचन बेहतर होगा

अक्सर खाना खाने के बाद उसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है, क्योंकि बारिश के मौसम में इम्यूनिटी काफी कमजोर होने लगती है, इसलिए अदरक, तुलसी की चाय का सेवन जरूर करना चाहिए।

 How to Make Adrak Tulsi Tea
How to Make Adrak Tulsi Tea (Source: Social Media)

4. शरीर रहेगा गर्म

मानसून में मौसम काफी ज्यादा ठंडा हो जाता है। ऐसे में यह चाय शरीर को गर्म रखने और फ्रेश महसूस कराने में मदद करती है। इसे आप सुबह या शाम के समय पी सकते हैं।

5. इंफेक्शन से बचाता है

तुलसी में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो बारिश के मौसम में हमारे शरीर को इंफेक्शन से बचाने में मदद करती है। अगर आपअदरक और तुलसी की चाय पीते है, तो आप किसी को तरह की समस्या से बच सकते हैं।

तुलसी का काढ़ा कैसे बनाएं

  • सबसे पहले एक बर्तन में पानी को अच्छे से उबाल लें।
  • इसके बाद इसमें कद्दूकस किया अदरक और तुलसी के पत्ते डाल दें।
  • अब इसे 5–7 मिनट तक और उबालें।
  • अगर आप चाहें तो टेस्ट के लिए थोड़ा शहद या नींबू की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।
  • अब इसे छानकर गर्मागर्म पिएं।

Also Read: क्या आपके हाथ-पैर भी पड़ जाते हैं सुन्न? इग्नोर न करें, जानें किस विटामिन की कमी से होती हैं ये परेशानियां

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।