सुबह उठते ही फोन से बनाएं दूरी और काम के बीच लें छोटे ब्रेक, जानिए दिमाग को शांत रखने के उपाय

Summary :

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में डिस्ट्रक्शन (जैसे फोन, सोशल मीडिया और काम का तनाव) के कारण किसी काम पर फोकस करना बहुत मुश्किल हो गया है, जिससे हम थका हुआ महसूस करते हैं। पढ़ाई या ऑफिस के काम में फोकस बढ़ाने के लिए हमें अपनी दिनचर्या में कुछ अच्छी आदतें शामिल करनी चाहिए

Daily Habits for Better Focus: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में किसी काम पर फेमस करना बहुत ज्यादा मुश्किल हो गया है। कभी फोन की घंटी, कभी सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन, तो कभी काम का तनाव हमारा ध्यान भटका देते हैं। जिससे हम पूरे दिन थका और कमजोर महसूस करते हैं अगर आप भी पढ़ाई या ऑफिस के काम में अपना फोकस बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको अपने रोजाना के रूटीन में कुछ आसान और अच्छी आदतों को जरूर शामिल करना चाहिए।

फोकस बढ़ाने के लिए करें ये काम

morning habits to improve attention
morning habits to improve attention (Source: Social Media)

1. एक समय में एक ही काम करें

ज्यादातर लोग सोचते हैं कि एक साथ कई काम करने से हमारा समय बचता है,लेकिन ऐसा करने से दिमाग जल्दी थक जाता है और फोकस कम होने लगता है, इसलिए एक समय पर सिर्फ एक ही काम करने पर फोकस करें। जब आप खाना खा रहे हों, तो फोन या टीवी से दूर रहें। जब पढ़ाई या ऑफिस का काम कर रहे हों, तो सिर्फ उसी काम पर ध्यान दें।

2. सुबह फ़ोन से दूरी

सुबह उठते ही फ़ोन हाथ में लेने की सबसे बड़ी वजह ध्यान भटकना होता है। सुबह उठने के बाद कम से कम आधे घंटे तक मोबाइल या सोशल मीडिया से दूर रहें। इसकी जगह थोड़ा टहलें, पानी पिएं, गहरी सांस लें। इससे आपका दिमाग शांत रहता है और फोकस बना रहता है।

natural ways to boost mental clarity
natural ways to boost mental clarity (Source: Social Media)

3. काम के बीच में ब्रेक लें

लगातार एक जगह पर बैठकर घंटों तक काम करने से शरीर सुस्त हो जाता है। इसके लिए आप पोमोडोरो तकनीक अपना सकते हैं। 25 मिनट पूरी तरह से काम करें और उसके बाद 5 मिनट का छोटा ब्रेक लें। इस ब्रेक में उठकर थोड़ा टहल लें या पानी पिएं। इससे आपका दिमाग तरोताजा रहता है और आप दोबारा नए जोश के साथ काम कर पाते हैं।

4. पूरी नींद लें और सेहत का ध्यान रखें

कम सोना हमारे फोकस को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचाता है। रात में 7 से 8 घंटे की गहरी नींद लेना बहुत जरूरी होता है। इसके साथ ही, दिनभर में पर्याप्त पानी पिएं और हेल्दी खाना खाएं। शरीर में ऊर्जा सही होगी, तो दिमाग भी किसी काम पर आसानी से टिकेगा।

Also Read: बालों के झड़ने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक, यहां जानें इसके कमाल के फायदे

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।