Rose Gel for Face Benefits: पिंपल्स से लेकर डार्क सर्कल्स तक की छुट्टी कर देगा गुलाब जल, जानें इसके गजब के फायदे

Summary :

अगर आप भी ज्यादातर समय धूप-धूल में बिताते हैं, तो इससे आपके चेहरे की रंगत पूरी तरह बिगड़ने लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने फेस को क्लीन और ग्लोइंग बनाने के लिए मार्किट में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा क्रीम और साबुन का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा और भी ज्यादा बेजान हो जाती है, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज आज हम आपको गुलाब जल के फायदों के बारे में बताने वाले हैं कि कैसे इसके इस्तेमाल से आप कुछ ही दिनों…

अगर आप भी ज्यादातर समय धूप-धूल में बिताते हैं, तो इससे आपके चेहरे की रंगत पूरी तरह बिगड़ने लगती है। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने फेस को क्लीन और ग्लोइंग बनाने के लिए मार्किट में मिलने वाले केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा क्रीम और साबुन का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा और भी ज्यादा बेजान हो जाती है, लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज आज हम आपको गुलाब जल के फायदों के बारे में बताने वाले हैं कि कैसे इसके इस्तेमाल से आप कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा को दूध जैसा चमका सकते हैं।

रोजाना गुलाब जल लगाने के फायदे

rose gel benefits
rose gel benefits (Source: Social Media)

1. पिंपल्स और मुंहासे करेगा दूर

गुलाब जल या गुलाब का पेस्ट लगाने से पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुलाब की पंखुड़ियों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन पर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं।

2. डार्क सर्कल्स और थकी हुई आंखें

अगर आपकी आंखों के नीचे भी डार्क सर्कल हैं या फिर आपकी आंखों में बहुत ज्यादा सूजन रहती हैं, तो भी आप गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चेहरे को साफ करके गुलाब की पंखुड़ियों को पीस लें। फिर पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं और त्वचा की खूबसूरती देखें।

3. चेहरे की रंगत

अगर बारिश और गर्मी से आपकी स्किन बेजान हो गई है और स्किन टोन डाउन हो गई है, तो गुलाब की पत्तियों का पेस्ट रोजाना इस्तेमाल करें। ऐसा करने से स्किन टोन बेहतर होता है और चेहरे पर ग्लो आता है।

Benefits of rose gel on face
Benefits of rose gel on face (Source: Social Media)

4. जलन और लालिमा से राहत

गर्मी या बारिश के मौसम में स्किन पर कई तरह की स्किन समस्याएं होने लगती हैं। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण स्किन की एलर्जी, खुजली, सनबर्न और रेडनेस को कम करने में मदद करता है।

5. एंटी-एजिंग असर

आजकल स्क्रीन टाइम बहुत ज्यादा हो गया है, जिसके कारण उम्र से पहले ही हमारी स्किन पर उम्र झलकने लगती है। अगर आप रोजाना गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे त्वचा की बनावट और लचीलेपन में सुधार आता है, जिससे बढ़ती उम्र कम दिखाई देती है और स्किन जवां बनी रहती है।

गुलाब जल कैसे बनाएं

  • ताजी देसी गुलाब की पंखुड़ियों को साफ पानी से धो लें।
  • इन्हें 3-4 चम्मच गुलाब जल के साथ मिक्सी में पीसकर रस निकाल लें।
  • एक साफ कटोरी में 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें।
  • इसमें गुलाब का रस, आधा चम्मच बादाम का तेल और 1 विटामिन E कैप्सूल का ऑयल मिलाएं।
  • सभी चीजों को अच्छी तरह फेंटें जब तक यह मखमली जेल न बन जाए।
  • इसे कांच के जार में भरकर फ्रिज में 10-15 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Also Read: Antioxidant-Rich Foods for Health: शरीर की गंदगी को बाहर निकाल फेंकेंगे ये 5 एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड्स, बीमारियां रहेंगी दूर

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।