हल्दी-पानी के कई फायदे : ब्लड प्यूरिफिकेशन, कैंसर की रोकथाम में भी कारगर

Summary :

सुबह खाली पेट हल्दी-पानी पीने के अनगिनत फायदे

हल्दी हमारे शरीर के लिए एक शक्तिशाली प्राकृतिक औषधि मानी जाती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुणों के कारण यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में भी हल्दी का प्रयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। हालांकि, यदि इसे गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पिया जाए, तो इसके फायदे कई गुना बढ़ जाते हैं।हाल ही में एक अमेरिकी अध्ययन में भी यह साबित हुआ है कि हल्दी वाला पानी हमारी सेहत को कई तरीके से लाभ पहुंचाता है। हल्दी का पानी तैयार करना बहुत ही सरल है। इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुना पानी चाहिए। अब इसमें आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा नींबू का रस और एक चम्मच शहद डालें। फिर इसे अच्छे से मिलाकर छानकर पी सकते हैं। इस पानी को रोज सुबह खाली पेट पीने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि हल्दी का पानी पीने से हमारे शरीर को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

हल्दी वाला पानी ब्लड प्यूरीफाई करता है और शरीर में रक्त के थक्के बनने की संभावना को कम करता है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और दिल स्वस्थ रहता है। इससे शरीर में जमा हुए टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे लिवर और किडनी की कार्यक्षमता बढ़ती है और संबंधित समस्याएं कम होती हैं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन ब्रेन फंक्शन्स को बेहतर बनाता है। नियमित रूप से हल्दी का पानी पीने से दिमाग तेज होता है और उम्र बढ़ने के साथ मेमोरी पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

हल्दी के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है, जो बढ़ती उम्र के असर को कम करने में मदद करते हैं और आपको लंबे समय तक यंग बनाए रखते हैं। हल्दी का पानी खून को साफ करता है, जिससे त्वचा पर पिंपल्स और इंफेक्शन की समस्याएं कम होती हैं। यह त्वचा के ग्लो को बढ़ाने में भी सहायक है। यदि शरीर के किसी हिस्से में सूजन हो, तो हल्दी का पानी पीने से सूजन कम होती है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन सूजन को दूर करने में मदद करता है।

कैंसर से बचाव के लिए भी हल्दी लाभदायक है। हल्दी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर सेल्स के विकास को रोकता है। नियमित रूप से इसका पानी पीने से कैंसर का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा, हल्दी के पानी में मौजूद करक्यूमिन जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक है और शरीर में दर्द की समस्या से राहत देता है। पेट की समस्याओं से निजात पाने के लिए भी हल्दी वाला पानी काफी लाभदायक है। यह गैस, कब्ज और पेट की सूजन को कम करने और डाइजेशन को बेहतर करने में मदद करता है। हल्दी का पानी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। हल्दी वाला पानी शरीर में ग्लूकोस का बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है। इससे डायबिटीज नियंत्रित रहती है और इसका खतरा कम होता है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.