आज का राशिफल (13 अक्टूबर 2023) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (13 अक्टूबर 2023)

मेष (ARIES) : (March 21-April 20)
पुराने इंवेस्टमेंट से अब लाभ मिलेगा। कुछ लोगों का अचानक फिटनेस की ओर झुकाव बढ़ेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। घर के लिए नया सामान खरीदने में पैसा खर्च होगा। परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बहुत अच्छा बीतेगा।
शुभ अंक: 17, शुभ रंग :मैरून

वृष (TAURUS) : (April 21-May 20)
किसी से लिया गया उधार आज चुका देंगे। व्यस्तता के कारण वर्कआउट रूटीन में ब्रेक लग जाएगा। ऑफिस पॉलिटिक्स से बचने के लिए सतर्क रहें। घर में अचानक कोई भारी खर्च आ सकता है।
शुभ अंक: 6, शुभ रंग : येलो

मिथुन (GEMINI) : (May 21-June 21)
व्यापार में धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को अपने दोस्तों से पढ़ाई में पूरा सपोर्ट मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर जल्द ही खत्म हो जाएंगे। जिस संपत्ति को लेकर विवाद था, वह आपको मिल जाएगी।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग :पिंक

कर्क (CANCER) : (June 22-July 22)
आज के दिन लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। ऑफिस में कोई करीबी आपको नुकसान पहुंचाएगा। पहले से ही किसी आयोजित दौरे पर जाने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ हुई अनबन दूर होगी।
शुभ अंक: 15, शुभ रंग :रेड

सिंह (LEO) : (July 23-August 23)
खराब जीवनशैली के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। कहीं से अटका पैसा मिलेगा। सरकारी नौकरी वालों को प्रमोश्न मिल सकता है। सुकून भरा ट्रिप रहेगा, चिंता न करें। न चाहते हुए भी खर्च बढ़ेगा। किराए पर रहने वालों को घर बदलना पड़ सकता है।
शुभ अंक: 7, शुभ रंग : ब्राउन

कन्या (VIRGO) : (August 24-September 23)
जल्दी ही किसी फिटनेस प्रोग्राम का हिस्सा बनेंगे। घर या प्लॉट के लिए आवेदन किया है, वह मिल सकता है। आज घर के कामकाज में हाथ बटाएंगे। किसी विदेशी दोस्त की मदद से मोटा बिजनेस मिलेगा। आज पार्टनर से तारीफ सुनने को मिलेगी।
शुभ अंक: 11, शुभ रंग : क्रीम

तुला (LIBRA) : (September 24-Oct 23)
रियल एस्टेट में अच्छा कमीशन मिल सकता है। वर्दीधारियों के लिए नये पद का संकेत है। कोई खुशखबरी आपको ऊर्जा से भर देगी। स्वस्थ रहने के लिए बुरी आदतों को छोड़ने में सफल रहेंगे। शोध के क्षेत्र से जुड़े लोग रिसोर्सेस जुटाने में सफल होंगे।
शुभ अंक: 22,शुभ रंग : डार्क ब्लू

वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
व्यापार में नए लोगों के आने से फायदा होगा। बचत के लिए बजट को थोड़ा टाइट रखना पड़ेगा। किसी से पूरा दिन परेशान रहेंगे। मन की उलझन बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव दिख सकता है। परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल हो सकता है।

लकी नंबर: 1, शुभ रंग :ऑरेंज

धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23 to Dec 21)
बेरोजगार लोगों को जल्द अच्छी खबर मिलेगी। बिजनेस पार्टनर की मदद से अपने घाटे की भरपाई कर लेंगे। परिवार में मौजूद युवा छात्र सफलता की ऊंचाई छुएगा।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग :व्हाइट

मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
हेल्थ को लेकर सतर्कता फायदेमंद साबित होगी। रचनात्मक लोगों के काम की सराहना होगी। हॉस्पीटेलिटी से जुड़े लोगों को फायदा होगा। हेल्थ इश्यू है, तो खानपान पर ध्यान दें। ं
शुभ अंक: 2, शुभ रंग :स्काई ब्लू

कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22 to Feb 19)
फिट रहने के प्रयास सफल होंगे। आर्थिक मोर्चे पर भाग्य अनुकूल रहेगा। जो खर्च हुए थे, उनकी भरपाई हो जाएगी। ऑफिस में दूसरों के सामने बेहतरीन उदाहरण बनेंगे। घर की गृहणियां आज काफी व्यस्त रहेंगी।
शुभ अंक: 18, शुभ रंग :पर्पल

मीन (PISCES) : (Feb 20-March 20)
वित्तीय लाभ के संकेत हैं। अच्छा स्वास्थ्य आपके मूड को बेहतर रखेगा। ऑफिस में कंपीटीशन बढ़ सकता है। जिन रिश्तेदारों से नहीं मिले, उनसे मुलाकात होगी। किसी एड्वेंचर ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा।
शुभ अंक: 9, शुभ रंग :रेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।