इजराइल की मदद अब भारत कर रहा है, तो वहीं इजराइल भी भारतीयों को उनके देश दोबारा भेजने के मुहिम में भारत का साथ दे रहा है। इजराइल में बढ़ रही विडंबना को लेकर लोग अपना देश छोड़ने को भी तैयार हो चुके हैं। जिसमें कई देशों से आए छात्र अब अपने देश की ओर रवाना होने के लिए तैयारी कर रहे हैं जिसमें भारत, नेपाल समेत कई अन्य नाम भी शामिल है। इजराइल में अब तक 1300 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 3418 लोग वहां घायल हुए हैं अगर बात करें गाजा पट्टी की तो वहां 1537 लोगों की मौत हुई । तो वहीं 6,612 लोग घायल हो और हमले के दौरान 1500 हमास के लड़ाको का भी निधन हो गया। वेस्ट बैंक में अभी तक 32 लोगों की मौत हुई है और 600 लोग घायल हैं तो वही लेबनान में पांच लोगों की मौत हुई लेकिन अभी तक घायल लोगों की कोई भी जानकारी प्राप्त नहीं हुई। इन्हीं सब को देखकर अब सभी लोग अपने देश की ओर वापस लौटना चाहते हैं।
अब तक इतने भारतीय लौटे
इजराइल में हो रहे घमासान युद्ध के अंतराल 212 भारतीयों ने इजरायल की भूमि को लांघकर एयर इंडिया की फ्लाइट 1140 में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट में लैंड किया। अजय ऑपरेशन के चलते ही इन लोगों को लाना संभव हो पाया है। इतना ही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इन सभी 212 भारतीयों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
#WATCH इज़राइल से 212 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी। केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने एयरपोर्ट पर नागरिकों का स्वागत किया।#OperationAjay pic.twitter.com/Ms9RxZhPvx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 13, 2023
इजराइल ले रहा बदला !
हम आपके द्वारा इजराइल पर दे बुनियाद मुद्दे को लेकर हमले का जवाब देने के लिए अब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी तैयार हो चुके हैं और वह अब हमास के ठिकानों का पता लगाने के लिए साथ ही उन पर बम गिराने के लिए भी वो अपनी कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दे कि इजराइल ने कहा है कि उसने गजब पर हमास के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए कम से कम 6000 बम गिराए हैं जिनका वजन 4000 टन रहा और यह सारे बम 6 दिनों के दौरान ही गिराए गए।


Download Android App
Download iOS App



