इजराइल और हमास के बीच हो रहे युद्ध को अब 6 दिन हो चुके हैं। हमास का इसराइल पर हमला करना सिर्फ एक युद्ध ही नहीं था बल्कि उन सभी मासूम की जिंदगी को छीनना था जिन्होंने अब तक दुनिया भी नहीं देखी थी। 12 अक्टूबर के दिन इजराइल में हो रहे हलचल को लेकर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय द्वारा एक तस्वीर जारी की गई जिसको लेकर यह दावा किया जा रहा है कि मारे गए सभी नवजात तो और बच्चों के मौत के पीछे हमास का ही हाथ है। इजराइल ने यह दावा किया है कि हम आज के लड़ाकों के कारण ही बच्चों को मौत देखना पड़ा है।
क्या कहा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ?
मासूम बच्चों के लिए तस्वीर इजराइल ने तब दिखाएं जब अमेरिकी विदेश मंत्री एंटी ब्लिंकन का तेल-अवीव का दौरा चल रहा था। इस पर अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ब्रिटिश अखबार द गार्डन के हवाले से लिखा है कि मेरे लिए इस माहौल को बयान करना और इसके लिए सही शब्द चुनना काफी मुश्किल है।
जो बाइडेन ने फिर किया समर्थन
इजराइल और हमास के बीच हो रहे हमले को लेकर एक देश ऐसा है जो लगातार उसके समर्थन में जुड़ा हुआ है जी हां हम बात कर रहे हैं अमेरिका की उसके राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक बार फिर इजराइल का सपोर्ट किया जहां उन्होंने कहा कि हमें यह बात बिल्कुल साफ तौर पर कहना है आतंकवाद पर कोई सफाई नहीं दी जा सकती। इजराइल को अमेरिका का समर्थन है।


Download Android App
Download iOS App



