मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज का दिन विशेष अनुकूल है। घर-परिवार में चल रहे तनाव से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से कुछ राहत का अनुभव करेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।
क्या करें – श्रीलक्ष्मी का प्रतीक गले में धारण करें।
वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
खर्च पर नियंत्रण रख कर अपनी स्थिति को संभालने का प्रयास करें। आगे समय आपके पक्ष का हो जायेगा। अभी सोच-समझ कर फैसला लें तो ही बेहतर है।
क्या करें – सफेद रूमाल हमेशा साथ रखें।
मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
किसी प्रकार से ले देकर काम निकालने में सफल हो सकेंगे। लोगों से मेल-मुलाकात का लाभ मिल सकेगा। साझेदारी के बिजनेस पर बात हो सकती है।
क्या करें – ग्रीन कलर का कोई स्टोन अपने पॉकेट में रखें।
कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
चोट-मोच का भय बना रहेगा। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही ठीक नहीं होगी। संतान पक्ष से कोई निराशा की बात निकल कर आ सकती है।
क्या करें – चिंटियों को दाना दें।
सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
आज छोटा जोखिम लिया जा सकता है। धन संबंधी मामलों में विशेष सफलता का दिन है। साझेदारी के किसी काम में मुनाफे की झलक दिखाई देती है।
क्या करें – शेर की स्टेचु अपनी पीछे की दीवार पर लगाएं।
कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
भाग्य का साथ मिलने में परेशानी हो सकती है। और अधिक प्रयासों की आवश्यकता दिखाई देती है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना बन सकती है।
क्या करें -एक मुट्ठी काली उड़द दान करें।
तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
बहुत हुआ तो मेहनत का फल पा सकेंगे। आज भाग्य का साथ नहीं है। इसलिए जरूरी है कि बुजुर्गों का आशिर्वाद ले कर ही आज के दिन का आगाज करें।
क्या करें – श्रीशिव का जल से अभिषेक करें।
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
समय आपके पक्ष का है। वाणी में मधुरता रखने से ज्यादा लाभ में रहेंगे। गुरूवार को पीले खाद्य पदार्थांे का दान देने से चौतरफा उन्नति हो सकती है।
क्या करें – रेड कलर के तकिये का यूज करें।
धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
दैनिक रोजगार के अधिक अवसर प्राप्त होेंगे। योजनाओं को मूर्तरूप देने का उपयुक्त समय है। अपनी बातों और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर सकेंगे।
क्या करें – मोगरा के फूलों की माला भगवान को अर्पित करें।
मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
आज किसी नये कार्य का आगाज न करें। बहुत सोच-विचार कर निर्णय लेने के बावजूद भी विफलता की आशंका बनी रहेगी। लोगों का सहयोग नहीं मिल पायेगा।
क्या करें – घर की उत्तर दिशा को साफ रखें।
कु भ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
परिवार के किसी सदस्य से सहयोग मिल जाने से कार्य सिद्धि की संभावना बन सकती है। पीछे जो व्यवसायिक संपर्क बने हैं उनका तनिक लाभ मिल सकता है। यात्रा ठीक रहेगी।
क्या करें – लोहे की रिंग मध्यमा अंगुली में धारण करें।
मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
समय आपके अनुकूल है। इसका लाभ लेने की कोशिश करें। परिजनों से सहयोग की अपेक्षा रखी जा सकती है। घरेलु यात्रा का योग है।
क्या करें – सायं काल खीर का सेवन करें।
Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91-6375962521


Download Android App
Download iOS App















