Aaj Ka Panchang 19 October 2025: 19 अक्टूबर 2025, रविवार के दिन कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और इन्द्र योग का संयोग बन रहा है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन का अधिकार नंदी देव को प्राप्त है, जो भगवान शिव के वाहन हैं। यह दिन पुराने पापों के प्रायश्चित, ध्यान और योग साधना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।
आज के दिन काली चौदस और मासिक शिवरात्रि का भी विशेष संयोग बन रहा है। इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ योग भी बन रहे हैं, जो इस दिन को और भी पवित्र बना देते हैं।
पंचांग — (Aaj Ka Panchang 18 October 2025)
विक्रम संवत: 2082, कालयुक्त
शक संवत: 2647, विश्वावसु
मास: कार्तिक (पूर्णिमान्त) / आश्विन (अमान्त)
पक्ष: कृष्ण पक्ष
तिथि: त्रयोदशी – दोपहर 01:51 बजे तक
नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी – शाम 05:49 बजे तक
योग: इन्द्र – 20 अक्टूबर, सुबह 02:05 बजे तक
सूर्य और चंद्रमा
सूर्योदय: सुबह 06:24 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:48 बजे
चंद्रोदय: 20 अक्टूबर, सुबह 05:13 बजे
चंद्रास्त: 19 अक्टूबर, शाम 04:06 बजे
अशुभ काल
राहुकाल: सुबह 09:15 से 10:40 बजे तक
यमगण्ड काल: दोपहर 01:32 से 02:57 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 06:24 से 07:49 बजे तक
शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:43 से 12:29 बजे तक
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:43 से 05:33 बजे तक
विशेष योग
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग: शाम 05:49 से 20 अक्टूबर सुबह 06:25 बजे तक
Aaj Ka Panchang 19 October 2025- धार्मिक महत्व
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को भगवान शिव और मां काली की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है। इस दिन स्नान, दान, दीपदान, और रात्रि में शिव नाम का जप करने से समस्त दोषों से मुक्ति प्राप्त होती है। यह दिन नकारात्मक शक्तियों पर विजय और आत्मशुद्धि का प्रतीक है।


Download Android App
Download iOS App




