Baba Vanga Predictions On Gold: सोने-चांदी की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। हर दिन कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है, जिसनें आम आदमी से लेकर निवेशकों तक को हैरान कर दिया है। अब बुल्गारिया की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जो लोगों को काफी डरा रही है। आइए जानते हैं, बाबा वेंगा ने सोने की कीमत को लेकर क्या भविष्यवाणी की है।
बाल्कन की नास्त्रेदमस, जिन्हें दुनिया बाबा वेंगा के नाम से जानती है। उन्होंने कई वर्षों पहले ही आर्थिक संकट को लेकर कुछ दावे किए थे। वर्तमान में सोने की कीमतों में बढ़ोत्तरी को लोग बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं।
सोने की कीमत में भारी उछाल

पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार उछाल देखें को मिल रहा है। आज सोने की कीमत 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है। यह लगातार बढ़ती कीमतें लोगों के बजट पर असर डाल रही है। निवेशकों के लिए ये पॉजिटिव है, लेकिन आम लोगों के लिए ये चिंता का विषय बन चुकी है।
Baba Vanga Shocking Prediction: 2026 में बड़ा आर्थिक संकट!
बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां पहले भी सच होने का दावा किया जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, बाबा वेंगा ने 2026 में एक बड़ा आर्थिक संकट होने की बात कही थी।
इस संकट में बैंकिंग सिस्टम को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आमतौर पर लोग सोने जैसे सुरक्षित निवेश की तरफ जाएंगे, इसी कारण कहा जा रहा है कि सोने की कीमतों में भारी उछाल हो सकता है।
Baba Vanga Gold Predictions: कितनी बढ़ेगी सोने की कीमत?

सोशल मीडिया पर वायरल दावों के मुताबिक, बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2026 में सोने की कीमतें 25 प्रतिशत से 40 प्रतिशत तक बढ़ सकती है। अगर ऐसा हुआ तो सोने की कीमत 1.63 लाख रुपये से 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकती है। यह अब तक सा सबसे महंगा स्तर होगा।
कौन थीं Baba Vanga?

बुल्गारिया की रहने वाली वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा, जिन्हें दुनिया ‘बाबा वेंगा’ के नाम से जानती है, का जन्म 1911 में हुआ था। बचपन में एक भयानक तूफान के दौरान उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी, जिसके बाद माना जाता है कि उनमें भविष्य देखने की विलक्षण शक्ति जागृत हुई। 1996 में उनके निधन से पहले, उनके फॉलोअर्स का मानना है कि उन्होंने 9/11 आतंकी हमले और सोवियत संघ के टूटने जैसी बड़ी वैश्विक घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी।
यह भी पढ़ें: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के सफल 11 साल, PM Modi बोले- “हर क्षेत्र में नए रिकॉर्ड बना रही हैं देश की बेटियां”


Download Android App
Download iOS App




