Blue Moon Astrology Effects: 31 मई को दिखेगा दुर्लभ Scorpio Blue Moon, जानिए आपकी राशि पर इसका क्या होगा असर और कैसे बदलेगा आपका भाग्य

Blue Moon Astrology Effects

Blue Moon Astrology Effects: कल यानी 31 मई 2026 को अधिकमास की ज्येष्ठ पूर्णिमा मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन नीले चांद को देखना बेहद शुभ होता है। कहते हैं कि जब एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा पड़ती हैं, तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है और इस दिन चांद एक अलग ही रूप में नजर आता है। इसे स्कॉर्पियो ब्लू मून भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से जीवन के सारे दुख दूर हो जाते हैं, जिससे जीवन में सुख-शांति आती है।

इस साल ब्लू मून का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, जिनमें कुछ राशियों के लिए ये समय लाभ और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों पर इसका असर देखने को मिलेगा।

Blue Moon Zodiac Effects: ऐस पड़ेगा ब्लू मून का प्रभाव

astrology predictions 2026
astrology predictions 2026 (Source: social media)

1. मेष, सिंह और धनु राशि

इन राशियों के लिए ये दिन अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने का है। अगर आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो आज 31 मई के दिन आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। इस दिन आपके करियर में कई बड़े और शुभ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जो आपकी तरक्की के रास्ते खोलेंगे।

2. वृषभ, कन्या और मकर राशि

अगर बात करें वृषभ, कन्या और मकर राशि वाले लोगों कि तो ये समय आर्थिक मामलों में समझदारी दिखाने का है। कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है। आपको अचानक कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपका भाग्य बदलता हुआ दिखाई देगा। लेकिन अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं तो इससे पहले किसी समझदार व्यक्ति की सलाह ज़रूर लें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

 zodiac signs prediction
zodiac signs prediction (Source: social media)

3. मिथुन, तुला और कुंभ राशि

वायु तत्व के जातकों के लिए ये समय मानसिक उलझनों से बाहर निकलने का है। इस दिन आपके स्वभाव में थोड़ा अकेलापन या भ्रम नजर आ सकता है, लेकिन आप योग और ध्यान करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं, जो लोग रिसर्च या आध्यात्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं, उनके लिए ये समय सबसे बेस्ट है।

4. कर्क, वृश्चिक और मीन राशि

अगर बात करें कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों कि तो इन राशियों पर इसका प्रभाव सबसे ज्यादा भावुक करने वाला रहेगा। इस दिन आपके रिश्तों में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। जब भी आप पार्टनर या करीबियों से बात करें तब अपनी वाणी पर ध्यान दें कहीं जल्बाजी में आपके मुंह से कुछ गलत शब्द न निकल जाए। इस दिन काम का दबाव बढ़ने से थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, इसलिए हेल्थ का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।

blue moon luck change
blue moon luck change (Source: social media)

Blue Moon Astrology 2026: क्या सावधानी बरतें?

  • इस समय ब्रह्मांड में ऊर्जा का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा, इसलिए आपको गुस्सा और जल्दबाजी करने से बचना होगा।
  • ज्योतिषीय शास्त्रों के अनुसार, इस समय कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले दिमाग से काम लें।
  • इस दिन कोई भी गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें और परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझें।
  • यह दिन हर किसी के लिए कुछ नया सीखने और जीवन में बैलेंस बनाने का एक शानदार मौका है।
  • अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ें, ये समय आपके अंदर की शक्ति को जगाने में मदद करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।