‘मंदिर की अविश्वसनीय यात्रा…’, दिल्ली स्थित Akshardham Temple के दर्शन कर खुश हुईं ट्रंप की बेटी Tiffany Trump

Tiffany Trump India Visit (credit-sm)

Tiffany Trump India Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी टिफनी ट्रंप Tiffany Trump इन दिनों भारत दौरे (Donald Trump Daughter in India) पर हैं। उनके भारत आने की खबर सोशल मीडिया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने अपने पति Michael Boulos के साथ दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर (Swaminarayan Akshardham Temple) का दौरा किया। मंदिर भ्रमण की तस्वीरें सामने आने के बाद लोग उनकी सादगी और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की खूब सराहना कर रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टिफनी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अक्षरधाम मंदिर (Tiffany Trump Akshardham Temple) की कुछ तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों के साथ (Tiffany Trump Viral Pictures) उन्होंने लिखा कि अक्षरधाम मंदिर की अविश्वसनीय यात्रा। फोटो में टिफनी और उनके पति मंदिर परिसर में खड़े होकर मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों से साफ दिखाई देता है कि दोनों ने मंदिर की भव्यता और शांत वातावरण का भरपूर आनंद लिया। मंदिर की खूबसूरत वास्तुकला, नक्काशी और भारतीय संस्कृति की झलक ने उन्हें काफी प्रभावित किया।

Tiffany Trump India Visit: अक्षरधाम मंदिर की भव्यता ने किया प्रभावित

Tiffany Trump India Visit (credit-sm)
Tiffany Trump India Visit (credit-sm)

दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple Photos) देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और खास मेहमानों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां की अद्भुत कलाकारी, विशाल परिसर और आध्यात्मिक माहौल लोगों को अपनी ओर खींचता है। टिफनी ट्रंप और माइकल बाओलोस का मंदिर परिसर में पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। दोनों को सफेद फूलों की मालाएं पहनाई गईं, जो तस्वीरों में भी दिखाई दे रही हैं। इस स्वागत ने उनके दौरे को और भी खास बना दिया।

मंदिर यात्रा के दौरान टिफनी ट्रंप का सादा लेकिन आकर्षक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। उन्होंने ब्लू और व्हाइट स्ट्राइप्ड बॉडीकॉन मिडी ड्रेस पहनी थी, जिसमें उनका लुक बेहद क्लासी और ग्रेसफुल नजर आ रहा था। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और हल्के मेकअप के साथ स्टाइलिश सनग्लासेस पहनकर अपने लुक को पूरा किया। उनका यह सिंपल फैशन स्टाइल सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

Michael Boulos Delhi visit: माइकल बाओलोस का कैजुअल अंदाज भी पसंद आया

Tiffany Trump India Visit (credit-sm)
Tiffany Trump India Visit (credit-sm)

वहीं माइकल बाओलोस भी अपने साधारण लेकिन स्टाइलिश लुक में नजर आए। उन्होंने नेवी ब्लू पोलो टी-शर्ट और बेज रंग की ट्राउजर पहनी थी। उनका कैजुअल लुक भी लोगों को काफी पसंद आया। दोनों के गले में पहनी गई सफेद फूलों की मालाओं ने उनकी तस्वीरों को और खूबसूरत बना दिया। मंदिर के सामने खिंचवाई गई तस्वीरों में यह कपल काफी खुश और सहज दिखाई दिया।

भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की हो रही सराहना

टिफनी ट्रंप की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति उनके सम्मान की सराहना की है। वहीं कुछ लोगों ने भारत की सांस्कृतिक विरासत की तारीफ करते हुए कहा कि अक्षरधाम मंदिर दुनिया भर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। टिफनी और माइकल की यह मंदिर यात्रा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है और उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह भी पढ़ें: राजधानी में बड़े आतंकी हमले की तैयारी फेल, Delhi Police की स्पेशल सेल ने ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े 9 लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।