Faridabad Mosque-Temple Demolition: हरियाणा के फरीदाबाद में जिला प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन की टीम ने शनिवार तड़के कार्रवाई शुरू की। बुलडोजरों की मदद (Bulldozer Action in Faridabad) से मस्जिद, मंदिर और अन्य अवैध ढांचों को हटाया गया। अधिकारियों के अनुसार, ये निर्माण प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के रास्ते में आ रहे थे। इसलिए इन्हें हटाना जरूरी माना गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशासन की तरफ से शहर के मस्जिद चौक क्षेत्र में स्थित एक मस्जिद, एक शिव मंदिर और कई अन्य अवैध निर्माणों को हटाने के लिए ने पहले से ही पूरी तैयारी की गई थी। वहीं किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
Faridabad Mosque-Temple Demolition: एलिवेटेड रोड और आरआरटीएस परियोजना का रास्ता होगा साफ

जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद में बनने वाले एलिवेटेड रोड और गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर के लिए जगह खाली कराई जा रही है। मस्जिद चौक के आसपास बने कई ढांचे इन परियोजनाओं में बाधा बन रहे थे। प्रशासन का कहना है कि शहर के बेहतर यातायात और विकास के लिए इन अवरोधों को हटाना आवश्यक था।
कार्रवाई से पहले प्रशासन ने पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। रात करीब 2 बजे ही मस्जिद चौक और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग कर दी गई थी। इलाके के कई मार्गों पर यातायात को भी मोड़ दिया गया ताकि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा किया गया।
Faridabad bulldozer action on Temple-Mosque: सुरक्षा के बीच चला बुलडोजर

संवेदनशीलता को देखते हुए पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया था। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी और सुरक्षा बल मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विरोध या तनाव पैदा न हो।
शनिवार सुबह जब स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि मस्जिद, मंदिर और कई अन्य निर्माण हटाए जा चुके हैं। रातों-रात हुई इस कार्रवाई की पूरे इलाके में चर्चा शुरू हो गई। लोग प्रशासन के इस कदम को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विकास परियोजनाओं को मिलेगी गति
प्रशासन का मानना है कि अवरोध हटने के बाद एलिवेटेड रोड और नमो भारत आरआरटीएस कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का काम तेजी से आगे बढ़ सकेगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने से फरीदाबाद, गुरुग्राम और नोएडा के बीच यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: यमुनानगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत


Download Android App
Download iOS App




