Budh Gochar May 2026: मई महीने के अंत में बुध ग्रह अपनी राशि बदलने वाले हैं। 29 मई 2026 को बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। ज्योतिष में मिथुन राशि को बुध का अपना घर माना जाता है, इसलिए Budh Gochar 2026 को बहुत खास माना जा रहा है। बुध ग्रह को हमारी बातचीत, समझदारी, बिजनेस और दिमाग का स्वामी माना जाता है। कहते हैं कि जब बुध मजबूत होते हैं, तो इंसान अपनी बुद्धिमानी और बातचीत के दम पर तरक्की करता है। इस बार बुध का यह राशि बदलना कुछ राशियों के लिए राहत और नए मौके लेकर आएगा।
Mercury Transit Gemini May 2026: भद्र राजयोग क्या है?
Budh Gochar May 2026: 5 राशियों को मिलेगा ‘भद्र राजयोग’ का महालाभ
1. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का यह बदलाव उनकी अपनी ही राशि में हो रहा है, जिससे ‘भद्र राजयोग’ बनेगा। इस समय आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ जाएगा। आपके आस-पास के लोग आपसे बहुत इम्प्रेस होंगे। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप नई गाड़ी या घर का सामान खरीद सकते हैं। कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए हर तरफ से फायदेमंद रहेगा।
2. कन्या राशि (Virgo)

बुध आपकी राशि से 10वें भाव में जा रहे हैं, जो विषेश रूप से व्यक्ति के करियर का होता है। इससे समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी और नौकरी या बिजनेस में आपको एक नई पहचान मिलेगी। इस दौरान आपकी प्रमोशन होने के पूरे योग हैं। यह समय आपको मान-सम्मान और समाज में एक खास मुकाम दिलाने के लिए बहुत अच्छा है।
3. तुला राशि (Libra)

बुध आपकी राशि से 9वें भाव यानी किस्मत के घर में जा रहे हैं। इस समय आपको अपने पिता और गुरुओं का पूरा साथ मिलेगा, जिनकी मदद से आपके मुश्किल काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। जो लोग विदेशों से जुड़ा काम या बिजनेस करते हैं, उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। इसके अलावा, जो छात्र आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।
4. धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए बुध का यह बदलाव 7वें भाव में होगा, जो विषेश रूप से शादीशुदा जीवन और प्रेम संबंध से जुड़ा होता है। जो लोग सिंगल हैं और किसी रिलेशनशिप में आना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बहुत अच्छा है। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं या पुराने बिजनेस को बढ़ाना चाहते हैं, तो यह बेस्ट टाइम है। शादीशुदा जिंदगी में प्यार और तालमेल बढ़ेगा। साथ ही, समाज में आपका मान-सम्मान और स्टेटस भी ऊंचा होगा।
5. कुंभ राशि (Aquarius)



Download Android App
Download iOS App




