Hair Smooth Kaise Kare Naturally: जब हमारे बालों में पोषण की कमी हो जाती है, तो वो रूखे और बेजान होने लगते हैं। खासकर आप जब धूल-मिट्टी में जाते हैं, तो आपके बाल डैमेज होने के चांस बढ़ जाते हैं। जिसके कारण आप हार्ड केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिससे आपके बाल और भी ज्यादा खराब हो जाते हैं। इससे बालों की खूबसूरती ही नहीं बल्कि मजबूती भी छिन जाती है। ऐसे में अगर आपके बाल भी सूखे, रूखे या बेजान लगते हैं, तो उन्हें सही तरीके से मॉइश्चर देना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं, Natural Hair Remedies बालों को मुलायम, हेल्दी और हाइड्रेटेड बनाने का आसान तरीका क्या है।
Hair Smooth Kaise Kare Naturally: बालों को स्मूथ बनाने के लिए घरेलु उपाय

1. डीप कंडीशनिंग जरूर करें
अगर आपके बाल भी बहुत ज्यादा ड्राई हैं, तो आप जब भी बालों को धोएं। उसके साथ ही डीप कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करें। बाल धोने के बाद इसे 10 से 15 मिनट बालों में लगाकर रखें। इससे आपके बाल स्मूथ हो जाएंगे, इसे लगाने से हमारे बालों को अंदर से पोषण भी मिलता है, जिससे बालों की खोई हुई नमी वापस आ जाएगी।
2. हेयर मास्क
अगर आपके बाल भी रूखे और बेजान हो गए हैं, तो आप हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके बाल कुछ ही दिनों में स्मूथ और सिल्की नजर आएंगे। हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपके बाल कम टूटते और उलझते हैं। दही बालों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही नारियल का तेल बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। हेयर मास्क लगाने से बालों को मॉइश्चर मिलता है। जिससे वो सिल्की और मुलायम हो जाते हैं। और बाल चमकदार दिखने लगते हैं।

3. एलोवेरा
एलोवेरा जेल को सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं बल्कि बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा बालों को स्मूथ बनाने के साथ-साथ मजबूत भी बनाता है। ये जेल बालों की नमी बनाए रखने के साथ-साथ उन्हें चमकदार भी बनाता है। अगर आप रोजाना सोने से पहले नारियल तेल में एलोवेरा जेल मिलाकर सिर की मालिश करते हैं या खाली जैल लगाकर सोते हैं और सुबह उठकर इसे धो लेते हैं, तो इससे कुछ ही दिनों में आपके बाल मुलायम नजर आएंगे।

4. मेथी
मेथी दाने को सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप इसे पीसकर या इसका पानी अपने बालों पर लगाते हैं, तो इससे आपके बाल मजबूत और लंबे होते हैं, बल्कि ये बालों की खोई चमक भी वापस लाते हैं। बालों को सिल्की बनाने के लिए मेथी दाने को थोड़ी देर भिगोकर रखें, इसके बाद इसे पीसकर पेस्ट बना लें और इसमें दूध मिलाकर बालों पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने पर इसे धो लें।


Download Android App
Download iOS App




