Chandra Grahan 2026 affect Zodiac Signs: 3 मार्च को साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन होली का त्योहार भी साथ पड़ रहा है। पंचांग के मुताबिक, इसी रात होलिका दहन होगा और अगले दिन 4 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। ज्योतिषीय दृष्टि से देखें तो यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा। चूंकि यह भारत के कुछ हिस्सों में दृश्यमान होगा, इसलिए यहां सूतक काल के नियम भी लागू होंगे।
चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से भारत के पूर्वोत्तर राज्यों और बंगाल के उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में दिखाई देगी। इसमें मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, असम और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं। ज्योतिषियों ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने का सुझाव दिया है।
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय

चंद्र ग्रहण की शुरुआत 3 मार्च के दोपहर 2:16 बजे प्रारंभ होगी, जबकि इसका मुख्य प्रभाव दोपहर 3:21 बजे से नजर आएगा। शाम 6:46 बजे से चंद्रमा ग्रहण मुक्त होना शुरू होगा और रात 7:52 बजे यह पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। कुल मिलाकर यह ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट तक चलेगा। सूतक काल की बात करें तो यह ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले, यानी सुबह 6:20 बजे से ही शुरू हो जाएगा।
Moon Eclipse Effects on Zodiac Signs: राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव

चंद्र ग्रहण के समय कुछ विषेश राशि वाले लोगों को पैसों, सेहत और काम-काज में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। यह समय बड़े फैसले लेने या पैसों के लेन-देन के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए कोई भी जरूरी काम बहुत सोच-समझकर और सावधानी से करना चाहिए। आइए Chandra Grahan Rashifal 2026 में जानें किन 4 राशियों को इस दौरान सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।
Chandra Grahan 2026 affect Zodiac Signs: इन 4 राशियों पर पड़ेगा चंंद्र ग्रहण का प्रभाव
1. कर्क राशि पर प्रभाव

कर्क राशि के लोगों को चंंद्र ग्रहण की वजह से धन और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। पैसों के मामले में सावधान रहें और बड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल देना ही सही रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें। मन को शांत रखने के लिए भगवान शिव की पूजा करें। शिव जी के मंत्रों का जाप करना आपके लिए शुभ रहेगा।
2. सिंह राशि पर प्रभाव

चूंकि ग्रहण सिंह राशि में ही लग रहा है, इसलिए इसका सबसे ज्यादा असर सिंह राशि वाले लोगों पर ही होगा। सेहत खराब होना, खुद पर भरोसा कम होना या परिवार में अनबन जैसी स्थिति बन सकती है। ऐसे में इस दौरान स्वयं को शांत रखना और धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है।
3. कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि वालों के लिए नुकसान या चोट लगने का डर बढ़ सकता है। ऑफिस या काम की जगह पर सतर्क रहें और किसी भी झगड़े या राजनीति से दूर रहें। अपनी सेहत और मानसिक शांति पर ध्यान देना जरूरी है। इस दौरान शिव जी की पूजा करने से ग्रहण का बुरा असर कम हो सकता है।
4. मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि वाले लोगों के काम में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय आपके दुश्मन आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी भी तरह के धोखे या ठगी से बचकर रहें और अपनी सेहत का ध्यान रखें। शिवलिंग पर जल चढ़ाना और मंत्रों का जाप करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- सिंह राशि वालों के लिए करियर में ‘Game Changer’ होगा फरवरी का महीना, रिश्तों में भी घुलेगी मिठास
Disclaimer: यह लेख पूर्ण रूप से ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी ऐसी किसी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।


Download Android App
Download iOS App




