मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)
व्यवहार में मधुरता बनाए रखें तो आज व्यापार में नये संपर्कों से लाभ उठाया जा सकता है। हालांकि कार्य में गति मंदता बनी रहेगी। ज्यादा परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है। फिर भी आज सोचे गये कार्यों के पूर्ण होने की पूरी पूरी संभावना है। वैसे चन्द्रमा की अनुकूल स्थिति आपको मानसिक और अशान्ति से बाहर ला सकती है लेकिन चित्त में चंचलता बनी रहेगी
वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)
परिजनों से विवाद हो सकता है। इसलिए आज अपने काम पर पूरा ध्यान केन्द्रित करें। वैसे शाम तक समय आपके पक्ष का हो जाना चाहिए। आज धर्म और दान में रुचि रखना लाभदायक रहेगा। इससे आपके बिजनेस में उन्नति का योग बनेगा और असमंजस की स्थिति पैदा नहीं होगी। लोगों की धारणा में बदलाव देखने को मिलगा
मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)
आपकी राशि से पांचवें घर का चन्द्रमा कुछ नया करवा सकता है। वैसे दूसरे ग्रह भी आपके पक्ष के हैं इसलिए आज का दिन कोई उपलब्धी मिल सकती है। आज जैसा आप करेंगे वैसा ही प्रतिफल प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता का समावेश रखना ठीक रहेगा। हालांकि खर्च की अधिकता रह सकती है लेकिन खर्च की तुलना में लाभ की मात्रा में भी इजाफा होने की संभावना है
कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)
दूसरा चन्द्रमा हमेशा धन देता है। इसलिए आर्थिक दृष्टि से तो आज का दिन आपके लिए अच्छा होना चाहिए। हालांकि आंखों में खुजली या इन्फेक्शन रह सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता का संचार होगा। परिजन आपकी बातों को विशेष महत्व देंगे। पारिवारिक सदस्य या मित्र की धन से सहायता करनी पड़ सकती है। बिजनेस यात्रा लाभ दे सकती है
सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)
आज का दिन साधारण कहा जायेगा। अपच या बदहजमी की शिकायत हो सकती है लेकिन राशिपति के शुभ स्थिति में होने से आप स्थिति को काबू में रख पाने में कामयाब हो सकेंगे। प्रयास करेंगे तो कही से आर्थिक मदद मिल सकती है। हालांकि आज आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं होगी लेकिन शाम तक समय आपके पक्ष का बन जाएगा
कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)
संतान के संबंध में चिंता रह सकती है। हालांकि अविवाहित लोगों को सगाई-संबंधों जैसा कुछ शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना भी है। लेकिन वैसे आज का दिन बहुत अच्छा नहीं कहा जायेगा। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तभी आपका प्रभाव दृष्टिगोचर होगा। आज खर्च बढ़ सकता है और दिन की शुरुआत बेहतर नहीं होगी
तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
नौकरी पेशा लोगों की रिपोर्ट उनका पक्ष मजबूत बनायेगी इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। आर्थिक स्तर की बात करें तो आज का दिन बुरा नहीं है। बिजनेस में आज लाभ अवश्य होगा। फिर भी आज की तुलना में कल दिन कुछ अच्छा कहा जायेगा। आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या साधारण चोट या मोच का भय हो सकता है
वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)
आज दोपहर के उपरान्त भाग्य आपका साथ देगा इसलिए सुबह कुछ उल्टा पुल्टा हो रहा है तो उस पर ज्यादा ध्यान न दें। आज दोपहर बाद कारोबार में किसी नये अनुबंध को स्वीकार करने में लाभ है। सगाई-संबंधों के मामलों में कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपके जीवन साथी के मधुर व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य का पाया उत्तम है
धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
समाज में आपकी कार्यशैली की चर्चा होगी। यात्रा से लाभ होगा। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। नकारात्मक सोच को बदलने की आवश्यकता है। आज अपने लक्ष्य पर ध्यान लगाएं तो काफी कुछ हासिल कर सकते हैं। परिश्रम का पूरा प्रतिफल मिल जायेगा। पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। दीर्घ संबंधों को बनाया जाए तो आशातीत सफलता मिलने की संभावना है
मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)
आज आपके मित्र ग्रह का नक्षत्र होने से कुछ हद तक भाग्य आपका साथ दे भी सकता है लेकिन बहुत आशा नहीं रखें। और अपने प्रयासों को जारी रखें। संपर्कों का लाभ मिल जायेगा। प्रेम संबंधी मामलों में भी सफलता संदिग्ध है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का समय है। आंखों में खुजली आदि से परेशानी हो सकती है
कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)
विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन प्रेम और सौहार्द का वातावरण बनेगा। जो लोग सगाई संबंधों को लेकिन चिंतित हैं उन्हें शायद आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सके। संभव है कि आज का दिन आपके लिए धन की मामलों में अचानक परेशानी पैदा कर दे लेकिन शाम तक सब ठीक हो जाना चाहिए। वैसे चिंता न करें धन के संबंध में आपके लिए कल का दिन आज की क्षतिपूर्ति कर देगा
मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)
आज परिजनों से सामंजस्य बनाने की कोशिशें सफल हो सकती है। सामने वाले व्यक्ति से नजरे मिलाकर बात करें तो ज्याद फायदे में रहेंगे। मनोबल बढ़ेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के आसार बन रहे हैं। हालांकि राशि पर पाप प्रभाव के कारण आज आपके काम बहुत आसानी से पूरे नहीं होंगे


Download Android App
Download iOS App















