Daily Horoscope: किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, किन्हें होगा नुकसान! जानें आज का राशिफल

Summary :

राशिफल: जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

आपकी राशि से सातवें घर का चन्द्रमा यात्रा का योग बनाता है। इसलिए खर्च की तो अधिकता रहेगी ही साथ स्वभाव और भाषा के कारण भी थोड़ी परेशानी दिखाई देती है। अपने काम पर ध्यान दें तो कुछ हद तक लाभ में रहेंगे

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

बिजनेस में गति कुछ सीमित रहेगी। लेकिन इसके बावजूद आप लाभ उठा पाने में सफल हो सकते हैं। नई योजनाओं पर आज बात होगी। जो लोग सरकार से जुड़े हुए हैं उनको उच्चाधिकारियों का वरदहस्त प्राप्त होगा

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

जो लोग शेयर मार्केट का काम करते हैं उन्हें सायं तक लाभ होने पर सौदे काट लेने चाहिए। ज्यादातर गोचर ग्रह आपके पक्ष के हैं। जिससे बिजनेस में सहूलियत बनी रहेगी। समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

घर में लग्जरी आइटम की खरीद हो सकती है। कहीं बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा। संतान के संबंध में खुशी देने वाला कोई समाचार प्राप्त हो सकता है। आज सोचे गये कार्य समय पर पूरे होने से मन में उत्साह बना रहेगा

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

हालांकि आठवें स्थान का राहु आपको परेशान कर रहा है। जिसके कारण लोगों से और परिवार से मतभेद और तनाव पैदा हो सकता है। सात प्रकार के धान का दान करने से या राहु की शान्ति करवाने से लाभ होगा। शेयर बाजार का काम करने वालों को बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहिए

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

अच्छा दिन है और यदि आप मंगलवार को प्रातः गुड़ का दान करते हैं या गो सेवा करते हैं तो और भी अच्छा होगा। इससे बिजनेस में लाभ होने की संभावनाओं में वृद्धि होगी और शत्रु पक्ष आपसे हाथ मिलाने की कोशिश करेगा

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी राशि पर आज चन्द्रमा का गोचर चल रहा है जिससे पारिवारिक संबंधों में चल रही उलझने कुछ कम हो सकेंगी। जीवन साथी से सामंजस्य बैठा पाने में भी सफल रह सकते हैं

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

बहुत अच्छा दिन नहीं है। चोट लगना या कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आ सकती है। इसलिए वाहन चलाने में सावधानी रखनी चाहिए। आलस्य रह सकता है और शनि की खराब स्थिति के कारण आशा के विपरीत काम होगा

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

स्वभाव की उग्रता से बचने का प्रयास करें। खाने-पीने की वस्तुओं से लाभ होगा। लेकिन पारिवारिक जीवन में कुछ मतभेद होने की आशंका है। स्वास्थ्य के मामले में ज्वर आदि की शिकायत रह सकती है

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

आकस्मिक घटनाओं से भयभीत रहेंगे, लेकिन चिंता नहीं करें कुछ बुरा नहीं होगा। राशि से दसवें स्थान का चन्द्रमा बहुत बुरा नहीं होता है। लेकिन नक्षत्र लार्ड शत्रु पक्ष का होने से दिन खराब कहा जा सकता है। सावधानी रखने की आवश्यकता है

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

आज कोई नया काम नहीं करें लेकिन पुराना जो चल रहा है उसमें अवश्य लाभ होगा। दैनिक रोजगार में बाधा और परेशानी से खर्च में कटौती करनी पड़ेगी। राशि को बल देने की आवश्यकता है। राशि से चौथे घर में बृहस्पति होने से उच्च वर्ग में संपर्क बनेगे

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

स्त्री पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। अपने परिश्रम से भाग्य वृद्धि होगी। लेकिन सुख-सुविधाओं की कमी भी महसूस होगी। सरकारी कर्मचारियों को स्थानान्तरण आदि का भय रहेगा। स्थायी संपत्ति में इन्वेस्टमेंट हो सकता है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।