Daily Horoscope: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किसे होगा नुकसान? जानें आज का भविष्य

Summary :

दैनिक राशिफल: कौन सी राशि रहेगी फायदे में, किसे होगी परेशानी

मेष राशि (21 मार्च- 20 अप्रैल)

सरल से दिखाई देने वाले काम में भी आपको जोर लगाना पड़ेगा। इसके बावजूद भी पूरी आशंका है कि वह काम न हो। आज स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आज परिश्रम की अधिकता के बावजूद परिणाम बहुत सुखद नहीं रहेंगे

वृषभ राशि (21 अप्रैल-20 मई)

रूपये-पैसों की दिक्कत बनी रहने से परेशानी हो सकती है। कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके कारण आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा

मिथुन राशि (21 मई – 21 जून)

खर्च की अधिकता परेशान करेगी। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होने से मन की बेचौनी से राहत का अनुभव होगा। मित्रों और परिचितों का साथ खुशी देगा। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। आर्थिक तौर पर तो स्थिति आपके पक्ष की ही दिखाई देती है

कर्क राशि (22 जून – 22 जुलाई)

धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। चन्द्रमा की अनुकूलता का लाभ मिल सकेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाने से राहत का अनुभव कर सकेंगे। घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बनती दिखाई देती है

सिंह राशि (23 जुलाई-23 अगस्त)

दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचने का प्रयास उत्तम है। परिवार के साथ प्रसन्नता से दिन व्यतीत करने का अवसर मिल सकता है। व्यापार में कोई नया अनुबंध कर सकते हैं, जो आगे लाभ देगा। बहुत सोच-विचार कर निर्णय लेने के बावजूद भी विफलता की आशंका बनी रहेगी

कन्या राशि (24 अगस्त – 23 सितंबर)

वाणी में संयम रखें क्योंकि ज्यादातर गोचर ग्रह आपके पक्ष के नहीं हैं। रूपये-पैसों की दिक्कत बनी रहने से परेशानी हो सकती है। अभी दो दिन सुधार की संभावना नहीं है। इसलिए अपने नित्य कामों पर ही ध्यान लगाएं

तुला राशि (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

नये की बजाए पुराने पर ही अपना ध्यान केंद्रित करें तो शायद ज्यादा बेहतर परिणाम पा सकेंगे। प्रेम-प्रसंगों के रिश्तों में आपका पक्ष मजबूत होगा। अविवाहित लोगों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना बन रही है

वृश्चिक राशि (24 अक्टूबर- 22 नवंबर)

अधिक परिश्रम की आवश्यकता दिखाई देती है क्योंकि अभी समय आपके पक्ष का नहीं है। अव्यवस्था के कारण मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। लोगों का सहयोग मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए अपने बलबूते पर ही किसी काम को हाथ में लें

धनु राशि (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

दूसरों पर भरोसा नुकसान देगा। व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। ले-देकर किसी प्रकार से अपना काम निकाल पाने में सफल हो सकेंगे। गोचर के चन्द्रमा की खराब स्थिति परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है

मकर राशि (22 दिसंबर -21 जनवरी)

राशि पति की स्थिति सुदृढ बनी हुई है। इसलिए आपका पक्ष पर्याप्त अनुकूल है। आज किसी नये कार्य का आगाज हो सकता है।  चिंता और संकटों से निकल जाने की संभावना दिखाई देती है। अपने काम के प्रति ध्यान दें तो अनुकूल समय का लाभ उठा पायेंगे

कुंभ राशि (22 जनवरी-19 फरवरी)

स्थिति में सुधार होने से लोगों आपकी सहायता को हाथ आगे बढायेंगे। यदि बिजनेस यात्रा करते हैं तो लाभ होगा। मित्रों और परिचितों का साथ खुशी देगा। कहीं पर्यटन की योजना बन सकती है। पीछे किये गये कार्यों का लाभ मिलेगा

मीन राशि (20 फरवरी- 20 मार्च)

गोचर में चल रहे खराब केतु के कारण थोड़ी परेशानी तो होगी लेकिन राशि से ग्यारहवें घर का चन्द्रमा कुछ न कुछ प्रदान करेगा। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। बिजनेस संबंधी यात्रा का योग बन सकता है। दोपहर बाद समय आपके पक्ष का हो जायेगा

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।