Tomorrow Horoscope 10 July 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?
1. मेष (Aries)
नौकरी और बिजनेस के मामले में आज नए और बेहतरीन मौके मिलने वाले हैं। आपको आगे बढ़ने के बहुत से रास्ते मिलेंगे, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। अगर आप किसी काम में अपना पैसा लगाने जा रहे हैं या कोई बड़ा सौदा कर रहे हैं, तो पहले उसे ठीक से समझ लें। किसी जानकार की सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं ताकि नुकसान होने से बचा जा सके।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. वृषभ (Taurus)
भाग्य इस समय आपका पूरा साथ देगा, जिससे आपके बिगड़े और रुके हुए काम अब तेजी से पूरे होने लगेंगे। किस्मत का साथ मिलने से आपको धन कमाने के नए और अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी और मन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। कुल मिलाकर आज का समय आपके लिए तरक्की लेकर आया है।
शुभ रंग: सफेद या क्रीम
शुभ अंक: 6
उपाय: शुक्रवार के दिन किसी गरीब को मिश्री या सफेद मिठाई दान करें।
3. मिथुन (Gemini)
पैसों के लेन-देन और खर्चों को लेकर आपको थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत होगी। फालतू के खर्चों का ध्यान रखें, नहीं तो आपका बजट बिगड़ सकता है। इसके साथ ही अपने शरीर और सेहत पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। बीमारी से बचने के लिए बाहर का खाना न खाएं और समय पर भोजन करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।
4. कर्क (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह समय शांति और धैर्य से काम लेने का है। गुस्से में या जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। पार्टनर के साथ रिश्ते में प्यार और तालमेल बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। किसी भी मुश्किल में आपको अपने परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा, जिससे आपको कई मामलों में मदद मिलेगी।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल अर्पित करें।
5. सिंह (Leo)
नौकरी या बिजनेस में आपकी मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपका भरोसा और हिम्मत दोनों ही बहुत मजबूत रहेगी। इस बढ़े हुए आत्मविश्वास की वजह से आप अपने उन कामों को भी पूरा कर लेंगे जो काफी समय से अटके हुए थे। बॉस और सहकर्मी आपकी तारीफ करेंगे।
शुभ रंग: गोल्डन या पीला
शुभ अंक: 1
उपाय: रोज सुबह तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।
6. कन्या (Virgo)
पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आज का समय बहुत अच्छा है, उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आपके लिए किसी जरूरी के सिलसिले में यात्रा करने के योग बन रहे हैं। यह सफर शुरुआत में थोड़ा थका देने वाला हो सकता है, लेकिन आने वाले समय में इससे आपको बहुत लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा या अंगूरी
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं और उन्हें मोदक का भोग लगाएं।
7. तुला (Libra)
नौकरी करने वाले लोगों के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको कमाई के एक से ज्यादा साधन मिल सकते हैं, जिससे बैंक बैलेंस बढ़ेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में लोग आपका सम्मान करेंगे।
शुभ रंग: गुलाबी या हल्का नीला
शुभ अंक: 7
उपाय: किसी जरूरतमंद महिला को भोजन कराएं या कपड़ों का दान करें।
8. वृश्चिक (Scorpio)
आपके घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और अपनों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। जो लोग खुद का व्यापार या बिजनेस करते हैं, उन्हें कोई बड़ी डील मिल सकती है जिससे अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। कहीं से रुके हुए पैसे वापस मिलने से मन खुश रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
उपाय: मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें।
9. धनु (Sagittarius)
आज धनु राशि वालों कोअपनी भावनाओं पर काबू रखने की बहुत जरूरत होगी। ज्यादा भावुक होकर या गुस्से में आकर कोई फैसला न लें। आपकी ऊर्जा और जोश को किसी फालतू की बातों में बर्बाद करने के बजाय अपने जरूरी कामों को पूरा करने में लगाएं। योग और ध्यान करने से आपको लाभ होगा।
शुभ रंग: पीला या केसरिया
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं और चने की दाल का दान करें।
10. मकर (Capricorn)
आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप खुद को फ्रेश महसूस करेंगे। नौकरी और कामकाज के क्षेत्र में आपकी बड़ी तरक्की हासिल हो सकती है। प्रमोशन मिलने के योग हैं या फिर कोई बहुत बड़ी और नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिससे आपका रुतबा ऑफिस में बढ़ेगा।
शुभ रंग: आसमानी या नेवी ब्लू
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
11. कुंभ (Aquarius)
अगर आपने बहुत पहले कहीं पैसा लगाया था, तो अब उससे आपको बड़ा फायदा मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपका मन बहुत प्रसन्न रहेगा। आज आपको कहीं से अच्छी नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। सोच समझकर फैसले लेंगे तो भविष्य में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ रंग: नीला या काला
शुभ अंक: 8
उपाय: शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें और चींटियों को आटा डालें।
12. मीन (Pisces)
आपका मन कुछ नया और कलात्मक करने में लगेगा, जैसे पेंटिंग, लिखना या कोई नया हुनर सीखना। आपको अपनी कला के लिए तारीफ भी मिल सकती है। इसके अलावा, संतान की तरफ से कोई बहुत अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 3
उपाय: गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करें।























