इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार यानी आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में होने वाला है। सीरीज में इंडियन टीम 2-0 से पीछे चल रही है, ऐसे में श्रेयस अय्यर की लीडरशिप वाली टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। अगर इंडिया इस मैच में हार जाती है, तो सीरीज भी उसके हाथ से निकल जाएगी। ऐसे में टीम पर जीत हासिल करने का दबाव भी रहेगा।

इस मुकाबले में एक बार फिर सभी की नजरें 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। इंग्लैंड दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वैभव अब तक अपनी एबिलिटी के हिसाब से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने पहले टी-20 में 14 रन और तीसरे मुकाबले में 13 रन बनाए थे। अब चौथे मैच में उनसे टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाने की उम्मीद रहेगी।
कब शुरू होगा मुकाबला?
इंडिया और इंग्लैंड के बीच चौथा टी-20 मैच भारतीय समयानुसार रात 10:00 बजे शुरू होगा। टॉस मैच से आधा घंटा पहले यानी रात 9:30 बजे होगा। यह मुकाबला ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा।
ब्रिस्टल का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के हिसाब से मैच के दौरान बारिश की संभावना बहुत कम है। आसमान साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पूरे 20-20 ओवर का मुकाबला होने की संभावना बनी हुई है। दिन में ज्यादातार तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि रात में तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
Vaibhav Sooryavanshi In Fouth T20I: क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन?

इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग।

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
Read More: Suryakumar Yadav का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह डाली इतनी बड़ी बात























