Kal Ka Rashifal 21 July 2026: मंगलवार को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी? जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Summary :

ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन आर्थिक मजबूती, जिम्मेदारियों और धैर्य का प्रतीक है। सभी राशियों के लिए यह दिन मिला-जुला रहने वाला है। प्यार के मामलों में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। करियर और आर्थिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी।

Kal Ka Rashifal 21 July 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से 21 जुलाई 2026, मंगलवार का दिन आर्थिक मजबूती, जिम्मेदारियों और धैर्य का है। कल का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। लव लाइफ में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। हालांकि, कल करियर और आर्थिक योजना पर ध्यान रखने की जरूरत होगी। कल के राशिफल के हिसाब से कई राशियों को धन, तरक्की और खुशियां मिलेंगी, वहीं कुछ को धीरज से काम लेना होगा। कुल मिलाकर, यह दिन हर किसी के लिए कुछ नया सीखने और तरक्की करने का मौका लेकर आया है। आइए, जानें मेष से लेकर मीन तक आपके लिए कल का दिन कैसा रहने वाला है।

Tomorrow Horoscope 21 July 2026: कैसा रहेगा आपका कल का दिन?

1. मेष राशि (Aries)

कल का दिन आपके लिए काफी कुछ अच्छा लेकर आ रहा है। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था, तो वह वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से पुराने रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा और आपसी रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे।

शुभ रंग: ब्राउन
शुभ अंक: 9
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

2. वृषभ राशि (Taurus)

नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में भी किसी नई डील के पक्के होने से बड़ा मुनाफा मिलने के आसार हैं। हालांकि, अपनी सेहत को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें और खान-पान का ध्यान रखें। प्यार के मामले में दिन थोड़ा संभलकर चलने का है। किसी छोटी बात पर पार्टनर से बहस न करें, प्यार से बात को संभालें।

शुभ रंग: व्हाइट
शुभ अंक: 6
उपाय: छोटी कन्याओं को मिश्री या सफेद मिठाई खिलाएं।

3. मिथुन राशि (Gemini)

कल आप अपनी समझदारी और दिमाग के इस्तेमाल से किसी बड़ी परेशानी को चुटकी में हल कर लेंगे। व्यापार में पैसों का फायदा कराने वाली नई डील मिल सकती है। घर का माहौल बहुत ही अच्छा और खुशहाल बना रहेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो दिल की बात कहने के लिए दिन शुभ है। विवाहित लोगों के बीच समझदारी बढ़ेगी।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरी घास या पालक खिलाएं।

4. कर्क राशि (Cancer)

ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी और आपके बॉस आपके काम से बेहद खुश रहेंगे। आपको कमाई के कुछ नए जरिए मिल सकते हैं, जिससे धन लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ फुर्सत के पल बिताने का मौका मिलेगा। पार्टनर के साथ प्यार और तालमेल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने या डिनर का प्लान बन सकता है।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2
उपाय: शिवलिंग पर कच्चा दूध और जल चढ़ाएं।

5. सिंह राशि (Leo)

कल आपका रुका हुआ या डूबा हुआ पैसा वापस मिलने के पूरे योग हैं। काम की वजह से यात्रा की संभावना बन रही है। बस इस बात का ध्यान रखें कि किसी से बात करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें और सोच-समझकर बोलें। पार्टनर के साथ रिश्तों में गलतफहमी दूर होगी। एक-दूसरे पर भरोसा और प्यार बढ़ेगा।

शुभ रंग: मस्टर्ड येलो
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

6. कन्या राशि (Virgo)

कामकाज में थोड़ा सब्र और धैर्य रखने की जरूरत है। किसी भी तरह की बहसबाजी या विवाद से दूर रहें और शांति से काम लें। पैसों के लेनदेन में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। पार्टनर के मूड को समझने की कोशिश करें। बेवजह की शक करने से बचें।

शुभ रंग: लाइट ग्रीन
शुभ अंक: 7
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

7. तुला राशि (Libra)

कल का दिन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, खासतौर पर अगर आप जमीन-जायदाद या संपत्ति से जुड़ा कोई काम करते हैं। आपको हर कदम पर दोस्तों और परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कल आपकी लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। अविवाहित लोगों के लिए कोई नया रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6
उपाय: किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio)

आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपको जबरदस्त धन लाभ होगा, साथ ही समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में कोई बड़ी और फायदे की डील आपके हाथ लग सकती है। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए सफलता के नए द्वार खुलेंगे। लव पार्टनर आपकी भावनाएं समझेगा। आपसी रिश्ता काफी मजबूत और रोमांटिक रहेगा।

शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें या हनुमान चालीसा पढ़ें।

9. धनु राशि (Sagittarius)

कल आपकी सेहत अच्छी रहेगी। हालांकि, पैसों की थोड़ी तंगी महसूस हो सकती है जिससे घर में हल्का तनाव रह सकता है, इसलिए बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। घर में मेहमानों के आने से रौनक बनी रहेगी। पार्टनर आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। पार्टनर के साथ बातें शेयर करने से आपका मन हल्का होगा।

शुभ रंग: येलो
शुभ अंक: 3
उपाय: माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाएं।

10. मकर राशि (Capricorn)

कल आपका कोई बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण सपना पूरा हो सकता है। अगर कहीं भी पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें। काम में व्यस्तता की वजह से पार्टनर को कम समय दे पाएंगे, लेकिन प्यार बरकरार रहेगा।

शुभ रंग: ऑरेंज
शुभ अंक: 4
उपाय: शनिदेव के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

11. कुंभ राशि (Aquarius)

जीवन में आगे बढ़ने के लिए कल आपको थोड़ा धैर्य और संयम रखना होगा। पैसों का लेन-देन करते समय पूरी तरह से सावधानी बरतें। अगर किसी से कोई अनबन है, तो शांति से बैठकर बात करने से हर मामला सुलझ जाएगा। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। गुस्से के बजाय प्यार से बातचीत करें।

शुभ रंग: स्काई ब्लू
शुभ अंक: 8
उपाय: पक्षियों को दाना और पानी दें।

12. मीन राशि (Pisces)

कल का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। ऑफिस में स्थितियां आपके हिसाब से रहेंगी और सारे काम आराम से पूरे होंगे। बस अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें और सेहत का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ यादगार पल बिताएंगे। आपसी प्यार और भरोसा और गहरा होगा।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 3
उपाय: भगवान विष्णु को चने की दाल और गुड़ चढ़ाएं।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।