वास्तु शास्त्र में आम के पत्तों के लिए भी कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति के रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं।हिंदू संस्कृति में पेड़-पौधों का पूजन करना प्राचीन परंपरा है। आम का पेड़ भी हिंदू संस्कृति में काफी महत्वपूर्ण है। जिसे फलों का राजा माना जाता है जो कि प्राकृतिक और आर्थिक संसाधनों का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा, आम के पत्तों, फलों और छाल का आयुर्वेदिक और घरेलू चिकित्सा में भी उपयोग किया जाता है।
आम के पत्तों के उपाय करने से सुख समृद्धि मिलती है।इन उपायों को करने से जीवन में आ रही सभी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।यह जीवन को धन संपत्ति से भर देते हैं।आम के पत्ते का इस्तेमाल करने से घर से नकारात्मकता दूर होने के साथ ही आर्थिक समस्या खत्म हो जाती हैं।इससे धन लाभ होने के साथ ही करियर में सफलता प्राप्त हो जाती है।
आम हनुमान जी का प्रिय फल माना गया है। रोजाना आम के एक पत्ते पर चंदन से जय श्री राम लिखकर हनुमान मंदिर में चढ़ाना चाहिए। इससे हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
भगवान गणेश की मूर्ति के पास आम के पत्ते रखें। ऐसा करने से धन की कमी नहीं होती और घर में बरकत आती है। भगवान कुबेर आम के पत्ते से बहुत प्रसन्न होते हैे।
घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते लटकाने से आपके घर को बुरी नजर से बचाव की जा सकती है और सकारात्मक ऊर्जा को आने देता है।
करियर में सभी तरह की बाधा और समस्याओं से निपटने के लिए आम के पेड़ की जड़ों में जल अर्पित करना चाहिए।आम के पेड़ को प्रणाम करें। ऐसी करने करियर में आने वाली सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। सफलता के मार्ग खुलते रहे।
इसके साथ 5 आम के पत्ते लें और इसे शहद में डूबो दें और एक लाल रंग के कपड़े में रख के रात भर मंदिर में रखें अगली सुबह नहाकर इसे अपनी तिजोरी में रखें। और महीने में इन्हें बदलें पुराने पत्तों को बहते पानी में बहा दें। इस उपाय से आपके घर में धन की कमी नहीं होती।


Download Android App
Download iOS App







