मेष राशि में बुध की एंट्री, इन राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता

May 2026 Budh Gochar

May 2026 Budh Gochar: ज्योतिषीय अनुसार, जब भी कोई ग्रह अपनी चाल बदलता है, तो उसका प्रभाव सब पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 30 अप्रैल को बुध ग्रह अपनी राशि बदल रहे हैं। वे मीन राशि को छोड़कर अब मेष राशि में आ जाएंगे। मीन राशि में बुध थोड़े कमजोर थे, लेकिन मेष राशि में आते ही वे काफी शक्तिशाली हो जाएंगे। बुध 15 मई 2026 तक इसी राशि में रहेंगे। लगभग 15 दिनों का यह बदलाव सभी 12 राशियों पर बड़ा असर डालेगा।

मेष राशि में पहले से ही सूर्य मौजूद हैं। जब बुध और सूर्य एक साथ आते हैं, तो ‘बुधादित्य योग’ बनता है। यह योग दिमाग, करियर और फैसले लेने की शक्ति के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। चूंकि बुध व्यापार और बुद्धि के देवता हैं, इसलिए उनके मजबूत होने से लोगों की काम करने की क्षमता बढ़ेगी। आइए जानते हैं कि आपकी राशि पर Mercury Transit Effects कैसे रहेंगे।

May 2026 Budh Gochar: बुद्ध गोचर का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि

Budh in Aries 2026
Budh in Aries 2026

बुध आपकी ही राशि में आ रहे हैं, जिससे आपकी सोच और फैसले लेने की ताकत बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की मिलेगी और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा।

उपाय: रोज भगवान गणेश की आरती करें।

वृषभ राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar

वृषभ राशि वाले सेहत का खास ख्याल रखें और फालतू खर्चों से बचें। जल्दबाजी में कोई काम न करें और बातचीत के दौरान कड़वा न बोलें, वरना रिश्तों में तनाव हो सकता है।

उपाय: शिव जी और गणेश जी का अभिषेक  करें।

मिथुन राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar

बुध आपकी राशि के मालिक हैं, इसलिए यह समय आपके लिए बहुत शुभ है। करियर में नई ऊंचाइयां छुएंगे और बिजनेस भी बढ़ेगा।

उपाय: बुधवार को हरे फलों का दान करें।

कर्क राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar

कर्क राशि वालों को नौकरी और कामकाज में बड़ी सफलता मिलेगी। नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर बनाने के लिए यह सबसे अच्छा समय है।

उपाय: बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar
किस्मत आपका पूरा साथ देगी। समाज में इज्जत बढ़ेगी और ऑफिस में प्रमोशन मिलने के योग हैं।
उपाय: गणेश जी की आरती करें।

कन्या राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar

बुध आपकी राशि के स्वामी हैं, फिर भी आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। अपनी सेहत और परिवार के साथ रिश्तों का ध्यान रखें।

उपाय: शिव परिवार की पूजा करें और गाय को चारा दें।

तुला राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar

आपको धन का लाभ होगा और जो काम काफी समय से अटके थे, वे पूरे होंगे। कुंवारे लोगों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं।

उपाय: गणेश जी को हरे फल चढ़ाएं और फिर उन्हें दान कर दें।

वृश्चिक राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar

कामकाज में लापरवाही न बरतें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।

उपाय: गणेश जी की पूजा करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

धनु राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar

करियर के लिए बहुत अच्छा समय है, तरक्की मिल सकती है। छात्रों और बच्चों की तरफ से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

उपाय: रोज गणेश जी की आरती करें।

मकर राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar

परिवार में चल रही अनबन या परेशानियां खत्म होंगी। अगर आप घर या जमीन (प्रॉपर्टी) खरीदने की सोच रहे हैं, तो फैसला ले सकते हैं।

उपाय: बुधवार को हरे फल दान करें।

कुंभ राशि

May 2026 Budh Gochar
May 2026 Budh Gochar

इस समय कुंभ राशि वालों का भरोसा बढ़ेगा और दोस्तों की मदद से काम आसान होंगे। कुछ नया हुनर सीखने के लिए समय बढ़िया है।

उपाय: शिव परिवार का जलाभिषेक करें।

मीन राशि

Mercury Transit Effects
Mercury Transit 2026

मीन राशि वाले लोग बोलते समय अपनी भाषा का ध्यान रखें, सोच-समझकर ही कुछ बोलें। वैसे पैसों की आवक अच्छी रहेगी और करियर में भी सफलता मिलेगी।

उपाय: शिव परिवार की पूजा-अर्चना करें।

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।