Delhi में तेज रफ्तार कार ने Delivery Boy को मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, आरोपी फरार

Zomato Delivery Boy Accident Delhi

Zomato Delivery Boy Accident Delhi: बाहरी दिल्ली के डाबरी फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 25 साल के डिलीवरी बॉय राजकुमार की जान चली गई, वह Zomato में काम करता था। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7:35 बजे सूचना मिली कि एक युवक फ्लाईओवर से गिर गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को एक स्कूटी और मारुति स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिली। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Zomato डिलीवरी बॉय की मौत

जांच में यह सामने आया कि स्कूटी सवार राजकुमार (जो गोड्डा, झारखंड का निवासी था) हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में शामिल मारुति स्विफ्ट कार का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।

हादसे का भयावह वीडियो

हादसे की भयावहता को देखकर उसके वीडियो से पूरी तस्वीर साफ हो जाती है, जिसमें एक लाल रंग की स्विफ्ट कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से टूट-फूट चुका है। कार का फ्रंट बिल्कुल क्षतिग्रस्त हो गया है और इसके नीचे स्कूटी बुरी तरह से दबी पड़ी है। यह दृश्य देखकर कोई भी यह समझ सकता है कि हादसा कितना भयानक रहा होगा। हादसे के बाद, मारुति स्विफ्ट कार का चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस के लिए जांच और आरोपी तक पहुंचना और भी मुश्किल हो गया है।

वहीं, स्कूटी सवार डिलीवरी बॉय राजकुमार की घटना में दुखद मृत्यु हो गई। यदि उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया गया होता, तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थ। इस घटना से साफ है कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं में तत्काल चिकित्सा सहायता कितनी महत्वपूर्ण होती है।

Also Read: हेट स्पीच से जुड़ी याचिकाओं पर SC ने कहा, ‘चिंता कानून का अभाव नहीं, उसे लागू करने को लेकर है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।