21 मार्च से शनि देव की बदली चाल लाएगी खुशियों की सौगात, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Summary :

Shani Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: हिंदू धर्म में में शनि देव को कर्म और इंसाफ का देवता माना जाता है। जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। 21 मार्च को शनि अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस समय शनि, गुरु की राशि मीन में हैं और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चल रहे हैं। शनि की इस बदली हुई चाल से कई लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी और नए मौके मिलेंगे। हालांकि, इसका असली असर आपकी अपनी कुंडली पर भी निर्भर करता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय…

Shani Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: हिंदू धर्म में में शनि देव को कर्म और इंसाफ का देवता माना जाता है। जब भी शनि अपनी चाल बदलते हैं, तो इसका प्रभाव सभी राशियों के लोगों पर पड़ता है। 21 मार्च को शनि अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। इस समय शनि, गुरु की राशि मीन में हैं और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में चल रहे हैं।

शनि की इस बदली हुई चाल से कई लोगों को परेशानियों से राहत मिलेगी और नए मौके मिलेंगे। हालांकि, इसका असली असर आपकी अपनी कुंडली पर भी निर्भर करता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा।

Shani Nakshatra Gochar 2026 Rashifal: इन 3 राशियों के लिए राहत के संकेत

1. मेष राशि (Aries)

Mesh
Mesh Shani Nakshatra Gochar (Source: Social Media)

मेष राशि वालों के लिए शनि का यह बदलाव बहुत शुभ रहने वाला है। अभी आप पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है, लेकिन अब आपकी सेहत में सुधार होगा। पुरानी परेशानियां कम होंगी और पैसा कमाने के नए मौके मिलेंगे। अगर आप पर कोई कर्ज है, तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है।

2. सिंह राशि (Leo)

LEO
LEO Shani Nakshatra Gochar (Source: Social Media)

सिंह राशि के लोगों के लिए भी यह समय फायदे वाला रहेगा। शनि अभी आपके आठवें भाव में हैं, लेकिन अब हालात धीरे-धीरे सुधरने लगेंगे। बिजनेस और नौकरी में लाभ के संकेत हैं। परिवार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

3. धनु राशि (Sagittarius)

Sagittarius
Sagittarius Shani Nakshatra Gochar (Source: Social Media)

धनु राशि वालों के लिए निवेश के मामले में यह समय बहुत अच्छा है। अभी आप पर शनि की ढैय्या चल रही है, लेकिन इस बदलाव से व्यापार की रुकावटें दूर होंगी। आपका मानसिक तनाव कम होगा और माता की सेहत में सुधार आएगा। नौकरी करने वालों को तरक्की मिल सकती है या मनचाही जगह पर ट्रांसफर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- हिंदू नव वर्ष 2026: गुरु और मंगल के संयोग से इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा विक्रम संवत 2083

यह लेख ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी यहां बताई गई किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।