Shani Vakri 2026: सावन से पहले शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, मकर और कुंभ समेत इन 6 राशियों का बदलेगा भाग्य

Summary :

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला और न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव लोगों को उनके अच्छे-बुरे कामों के हिसाब से फल देते हैं। सभी ग्रहों में शनि का स्थान बहुत खास है, इसलिए उनकी चाल में होने वाला कोई भी बदलाव बहुत मायने रखता है। अभी शनि देव, गुरु की राशि ‘मीन’ में हैं। लेकिन सावन का महीना शुरू होने से पहले ही उनकी चाल बदलने वाली है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को खत्म होगा। सावन शुरू होने से ठीक पहले, 27…

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्मों का फल देने वाला और न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव लोगों को उनके अच्छे-बुरे कामों के हिसाब से फल देते हैं। सभी ग्रहों में शनि का स्थान बहुत खास है, इसलिए उनकी चाल में होने वाला कोई भी बदलाव बहुत मायने रखता है। अभी शनि देव, गुरु की राशि ‘मीन’ में हैं। लेकिन सावन का महीना शुरू होने से पहले ही उनकी चाल बदलने वाली है।

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को खत्म होगा। सावन शुरू होने से ठीक पहले, 27 जुलाई को शनि देव मीन राशि में उल्टी चाल (Shani Vakri 2026) चलना शुरू कर देंगे और अगले 138 दिनों तक इसी स्थिति में रहेंगे। शनि वक्री (Shani Gochar 2026) का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ, मिथुन, वृश्चिक, मकर, कुंभ और मीन राशि के लोगों को शनि के इस के इस गोचर (Saturn Transit) से कई लाभ मिलेंगे।

शनि की उल्टी चाल बदलेगी इन 6 राशियों का भाग्य (Shani Retrograde in Pisces)

1. वृषभ राशि

Vrishabh Rashi
Vrishabh Rashi
शनि की उल्टी चाल से वृषभ राशि वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। कमाई के नए जरिए सामने आ सकते हैं और करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके मिलेंगे। पुरखों की जमीन-जायदाद से फायदा हो सकता है और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा।

2. मिथुन राशि

Mithun Rashi
Mithun Rashi
मिथुन राशि वालों के लिए शनि देव का वक्री होना उनके दशम भाव यानी कर्म भाव में होने जा रहा है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ है। इस अवधि में पुराने निवेश से आपको बड़ा आर्थिक लाभ मिल सकता है। साथ ही, पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई बड़ा फायदा होने के भी योग हैं और परिवार के आपसी विवाद सुलझ जाएंगे।

3. वृश्चिक राशि

Vrishchik Rashi
Vrishchik Rashi
इस दौरान वृश्चिक राशि वालों की सेहत से जुड़ी पुरानी दिक्कतें दूर हो सकती हैं। रुके हुए काम दोबारा तेजी से पूरे होने लगेंगे। पैसों का फायदा होने के योग हैं, इसलिए निवेश करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। बिजनेस में भी स्थिति मजबूत रहेगी।

4. मकर राशि

Makar Rashi
Makar Rashi
चूंकि मकर राशि के मालिक खुद शनि देव ही हैं, इसलिए इस समय आपका हौसला और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन या तरक्की के मौके मिल सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

5. कुंभ राशि

Kumbh Rashi
Kumbh Rashi
कुंभ राशि वालों पर अभी शनि की साढ़ेसाती का आखिरी दौर चल रहा है। 27 जुलाई से शनि की उल्टी चाल आपके लिए बड़ी राहत लेकर आएगी। लंबे समय से चल रहा मानसिक तनाव, कामों में रुकावटें और अनजाना डर अब धीरे-धीरे खत्म होने लगेगा। अगर आपका पैसा कहीं अटका था या बिजनेस में नुकसान हो रहा था, तो अब धन लाभ के अच्छे योग बनेंगे। नौकरी करने वालों को ऑफिस की राजनीति से छुटकारा मिलेगा और काम की तारीफ होगी।

6. मीन राशि

Meen Rashi
Meen Rashi
मीन राशि के लोगों पर अभी साढ़ेसाती का दूसरा दौर चल रहा है। लेकिन इस दौरान शनि देव आपके प्रति थोड़े नरम रहेंगे। जो काम पिछले कई महीनों से बिल्कुल बंद थे या अटक रहे थे, वे अचानक पूरे होने लगेंगे। अगर आप बिजनेस या मीडिया से जुड़े हैं, तो इन 138 दिनों में आपको कोई बड़ी डील या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराना नुकसान पूरा होगा, बीमारी से राहत मिलेगी और आपका खोया हुआ भरोसा वापस आएगा।
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।