कुंभ राशि में हुआ सूर्य का गोचर, जानें किन 5 भाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत और होगी पैसों की बौछार

Surya Gochar February 2026 Horoscope
Surya Gochar February 2026 Horoscope: फरवरी 2026 का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से काफी हलचल भरा रहने वाला है। आज यानी 13 फरवरी 2026 को सुबह 04:14 बजे सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। 15 मार्च की रात 01:08 बजे तक सूर्य देव यहीं विराजमान रहने वाले हैं। एक महीने की इस अवधि में 5 विशेष राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
कुंभ राशि में सूर्य का गोचर यानी की, Sun Transit in Aquarius से 5 राशि के जातकों को करियर, आर्थिक लाभ और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा। इसका सबसे सकारात्मक प्रभाव मुख्य रूप से मेष, वृषभ, सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों पर दिखाई देगा। आइए Surya Gochar 2026 Rashifal में जानें कि इन 5 राशियों पर इस गोचर के क्या शुभ प्रभाव देखने को मिलेंगे।

Surya Gochar in Kumbh Rashi: इन 5 राशियों पर होगा कुंभ में सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव

Surya Gochar 2026 Horoscope कुछ इस प्रकार से है-

1. मेष राशि

Surya Gochar in Kumbh Rashi
Surya Gochar
मेष राशि के जातकों के लिए इस अवधि में करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारियों की प्रशंसा और प्रमोशन के योग हैं। लंबे समय से अटकी कोई इच्छा इस माह पूरी हो सकती है।

2. वृषभ राशि

Surya Gochar in Kumbh Rashi
Surya Gochar
वृषभ राशि के जातकों के सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैतृक सहयोग मिलेगा।

3. सिंह राशि

Surya Gochar in Kumbh Rashi
Surya Gochar in Kumbh Rashi
सिंह राशि के जातकों के लिए आय के नए स्रोत बनेंगे। सरकारी या राजनीतिक कार्यों से जुड़े लोगों को बड़ा सम्मान मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ जाएंगे।

4. तुला राशि

Surya Gochar in Kumbh Rashi
Surya Gochar in Kumbh Rashi

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय नई स्किल्स सीखने और बौद्धिक विकास के लिए उत्तम है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक उलझनें कम होंगी।

5. धनु राशि

Surya Gochar in Kumbh Rashi
Surya Gochar in Kumbh Rashi

धनु राशि के जातकों को इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार में शांति का माहौल रहेगा और आप दूसरों के प्रति अधिक सहानुभूतिपूर्ण महसूस करेंगे।

यह लेख पूर्ण तरह से ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।