Ghaziabad Sex Racket: ‘सोती’ रही पुलिस, चलता रहा जिस्मफरोशी का धंधा; दरोगा समेत 3 सस्पेंड

Summary :

Ghaziabad Sex Racket: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में डीसीपी ने दरोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। तीनों पर काम में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। होटल में पिछले लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था, लेकिन बीपीओ और बीट एसआई को इसकी खबर ही नहीं थी। इस बीच यह भी पता चला है कि होटल में ‘गंदा धंधा’ कराने वाले दो बड़े लोग हैं। होटल से चरस और गांजा बरामद वैशाली के सरोवर पोर्टिको होटल में चल रहे देह…

Ghaziabad Sex Racket: दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में एक बड़े सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। इस मामले में डीसीपी ने दरोगा और दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। तीनों पर काम में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। होटल में पिछले लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था, लेकिन बीपीओ और बीट एसआई को इसकी खबर ही नहीं थी। इस बीच यह भी पता चला है कि होटल में ‘गंदा धंधा’ कराने वाले दो बड़े लोग हैं।

होटल से चरस और गांजा बरामद

वैशाली के सरोवर पोर्टिको होटल में चल रहे देह व्यापर बा बुधवार को पुलिस ने भांडा फोड़ा है। होटल में विदेशी युवतियों को लाया जाता था। पुलिस ने होटल से 11 युवतियों को रेस्क्यू करके होटल के मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने होटल के चार कमरों में छापेमारी की थी, जहां से चरस और गांजा भी बरामद हुआ था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था।

युवतियों को नौकरी का झांसा देकर लाते थे

Ghaziabad Sex Racket
Ghaziabad Sex Racket (Image- Social Media)

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह गिरोह पिछले छह महीने से भी ज्यादा समय से इस होटल में सक्रिय था। गिरोह के सदस्य देश भर से युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाते और उनसे देह व्यापार करवाते थे। मौके पर गिरोह का सरगना फरार होने में सफल रहा। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।

Ghaziabad Sex Racket 3 Police Man Suspended: 3 पुलिसवाले सस्पेंड

अब इस मामले में क्षेत्र के बीट एसआई अनुज और बीट पुलिस ऑफिसर मुकेश, लिंक बीपीओ ओमवीर को सस्पेंड कर दिया गया है। डीसीपी ट्रांस हिंडन ने बताया कि पुलिस कि जिम्मेदारी है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की जानकारी रखें और उसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें। लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

Ghaziabad News: होटल के कमरों में काला धंधा

Ghaziabad Sex Racket
Ghaziabad News (Image- Social Media)

गाजियाबाद के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया कि इस होटल में व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को सैकड़ों लड़कियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। ग्राहक फोटो देखकर पसंद करते और फिर उन्हें होटल में बुलाया जाता था। इसके बाद होटल के महंगे कमरे और सूट्स में यह अवैध धंधा चलता था। पुलिस को यह भी पता चला कि विदेशी युवतियों की तस्वीरें भी ग्राहकों को भेजी जाती थीं।

यह भी पढ़ें: Rampur में वकील हत्याकांड पर भड़का गुस्सा, Bar Association ने अनिश्चितकालीन Strike का किया ऐलान

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।