Rampur Lawyer Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला पंचायत में वकील फारूक अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब इस मामले में आरोपितों के खिलाफ सख्त सजा न होने से वकीलों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वकीलों ने शुक्रवार से अनिश्चितकाल हड़ताल और चक्का जाम करने का फैसला लिया है।
Rampur Lawyer Murder Case: वकीलों का चक्का जाम!
बता दें कि Bar Association ने महासचिव मोहम्मद उस्मान ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे से सभी वकील बार भवन के सामने जुटेंगे। यहां से जुलुस निकालते हुए अंबेडकर पार्क के सामने हाइवे पर पहुंचेंगे और सड़क जाम करेंगे। उधर वकीलों के चक्का जाम को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है। कानून और शांति बनाएं रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात हैं।
Rampur vkil hatyakand: क्या है पूरा मामला? (Rampur Lawyer Murder Case Update)
अधिवक्ता फारुख अहमद की बुधवार को जिला पंचायत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वकील की पत्नी क्लर्क हैं। जिला पंचायत के स्थापना पटल पर क्लर्क असगर अली ने उनकी पत्नी को ऑफिस देर से आने पर टोक दिया था। पत्नी के फोन करने पर वकील जिला पंचायत जिला पंचायत ऑफिस पहुंचे थे. यहां उनका क्लर्क से विवाद हुआ, जिसके बाद क्लर्क ने अपने बंदूक से वकील पर गोली चला दी थी। गोली सीने में लगने से वकील की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही अधिवक्ताओं में आक्रोश है।
Also Read:‘सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत’, बांग्लादेश चुनाव में जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई


Download Android App
Download iOS App






