Mahoba Triple Marriage Case: महोबा में दहेज के लिए एक महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। जहां अतिरिक्त दहेज में कार और प्लाट की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने मिलकर पत्नी का मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसके बाद पति की दूसरी शादी करा दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास ससुर समेत 11 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
महोबा में प्लॉट और कार की मांग

वार्ड नंबर 14 शास्त्रीनगर, राजपुर, कानपुर देहात की नगमा खातून ने बताया कि उसकी शादी 9 अप्रैल 2018 को ताजुद्दीन (जैतपुर, थाना कुलपहाड़, महोबा) से हुई थी। शादी में परिवार ने साढ़े चार लाख रुपये, सोने-चांदी के जेवर और अन्य दहेज दिया था। लेकिन पति ताजुद्दीन और उसके परिवार ने कम दहेज का ताना देना शुरू कर दिया और अतिरिक्त दहेज में महोबा में प्लॉट और कार की मांग करने लगे।
Mahoba Crime News: दहेज़ के लिए बहू के साथ मारपीट
जब पत्नी ने दहेज़ के लिए असमर्थता जताई, तो उसके साथ मारपीट करने लगे। ससुराल वालों ने उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। जब उसने स्थानीय चौकी पुलिस से शिकायत की, तो उसे समझा बुझाकर शांत करा दिया गया। कुछ दिनों बाद फिर से ये लोग मारपीट कर प्लाट और कार दिलाने की मांग करने लगे। उसने फोन से परिवार को सूचना दी। उसकी एक बेटी भी हुई।
ससुराल वालों ने बेटे की करा दी दूसरी शादी

ससुराल वालों ने धमकी दी कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह बेटे की शादी दूसरी जगह करा देंगे, क्योंकि वह रेलवे में नौकरी करता है। पति की दूसरी शादी कराने के लिए, उसे ससुराल से अलग जैतपुर में किराए के कमरे में रखा। चार महीने पहले पति की शादी गोपनीय तरीके से बिना तलाक लिए काजल निवासी मंडी रोड कस्बा लवकुशनगर छतरपुर से कर दी। इस बात की जानकारी उसे रिश्तेदारों के जरिए हुई।
Mahoba News: 11 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इसके बाद पत्नी ने इस बात की सूचना थाना कुलपहाड़ में दी। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित पति ताजुद्दीन, कुतुबुद्दीन, कुरैश, शगुफ्ता समेत 11 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पर जांच चल रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: एक महिला के 2 आशिक, पहले वाले ने प्यार में खेला खूनी खेल, चाकू मारकर की दूसरे बॉयफ्रेंड की हत्या


Download Android App
Download iOS App




