‘सपोर्ट में खड़ा रहेगा भारत’, बांग्लादेश चुनाव में जीत पर PM मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

Summary :

PM Modi congratulates Tarique Rahman: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करने पर बीएनपी अध्यक्ष Tarique Rahman को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा। India Bangladesh relations: रिश्तों को मजबूत करने की जताई इच्छा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वह दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को…

PM Modi congratulates Tarique Rahman: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में जीत दर्ज करने पर बीएनपी अध्यक्ष Tarique Rahman को बधाई दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाती है। पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि भारत एक लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में खड़ा रहेगा।

India Bangladesh relations: रिश्तों को मजबूत करने की जताई इच्छा

PM Modi congratulates Tarique Rahman
PM Modi congratulates Tarique Rahman (credit-sm)

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वह दोनों देशों के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने तथा साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हैं। उन्होंने भारत-बांग्लादेश सहयोग को नई दिशा देने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

Bangladesh Election 2026: 17 साल के निर्वासन के बाद बड़ी जीत

Bangladesh Nationalist Party के अध्यक्ष तारिक रहमान ने ढाका-17 सीट से जीत हासिल की। वह 17 वर्षों से अधिक समय तक स्वैच्छिक निर्वासन में रहने के बाद पिछले दिसंबर में लंदन से बांग्लादेश लौटे थे। यह देश वापसी के बाद उनका पहला बड़ा चुनाव था। जीत के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विजय जुलूस निकालने के बजाय जुमे की नमाज के बाद विशेष दुआ करने की अपील की।

PM Modi congratulates Tarique Rahman:  चुनावी तस्वीर और अन्य दलों की स्थिति

चुनाव परिणामों के अनुसार बीएनपी 198 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। Bangladesh Jamaat-e-Islami 62 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि National Citizen Party 2 सीटों पर बढ़त में है। कुल 300 में से 299 सीटों पर मतदान हुआ था, क्योंकि एक सीट पर उम्मीदवार की मृत्यु के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। मतगणना अभी जारी है।

Also Read: तारिक रहमान बनेंगे बांग्लादेश के PM! BNP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 212 सीटों पर बंपर जीत

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।