Stock Market Today 13 Feb: भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में खुला। इस दौरान बाजार के प्रमुख बेंचमार्क सेंसेक्स 772.19 अंकों की बड़ी गिरावट के साथ 82,902.73 पर खुला, तो वहीं निफ्टी अपने 236.05 अंक गिरकर 25,571.15 पर खुला। खबर लिखे जाने तक सुबह करीब 9.40 बजे बीएसई सेंसेक्स 847.21 अंक या 1.01 प्रतिशत गिरकर 82,827.71 पर था, तो वहीं एनएसई निफ्टी 268.35 अंकों, 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,538.85 पर कारोबार कर रहा था।
Stock Market Today 13 Feb

व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 1.31 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 1.58 प्रतिशत गिर गया। सेक्टरवार देखें तो निफ्टी आईटी में 5 प्रतिशत की गिरावट आई, जिसका मुख्य कारण इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, एलटीआई माइंडट्री, कोफोर्ज और विप्रो थे। इसके अलावा, निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 1 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी में 0.8 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.35 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
Top Gainers and Losers Shares Today
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जिनमें इंफोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक एम, एचयूएल, ट्रेंट, एम एंड एम, इटरनल, टाटा स्टील, एनटीपीसी, टाइटन, एल एंड टी, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और पावर ग्रिड प्रमुख थे। इस दौरान केवल बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और भारती एयरटेल ही मामूली बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे।
Market Expert on Stock Market

एक्सपर्ट ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं और बाजार में बढ़ती उतार-चढ़ाव की स्थिति को देखते हुए ट्रेडर्स को अनुशासित और चयनात्मक रणनीति अपनाने की सलाह दी जाती है। गिरावट के दौरान मजबूत फंडामेंटल वाले शेयरों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। नई लंबी पोजीशन तभी बनानी चाहिए जब निफ्टी 26,000 के स्तर के ऊपर मजबूती से टिके, क्योंकि यह स्तर पार होने पर बाजार में स्थिर और सार्थक सुधार का संकेत मिलेगा।
Asian Market Today
एशियाई बाजारों में भी कोहराम मचा हुआ है। जापान का निक्केई सूचकांक 0.74 प्रतिशत गिरकर 57,215 के स्तर पर आ गया। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 1.18 प्रतिशत गिरकर 4,957 पर आ गया। हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक 1.86 प्रतिशत गिरकर 26,530 के स्तर पर आ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक मामूली रूप से 0.32 प्रतिशत बढ़कर 5,540 के स्तर पर पहुंच गया।
ALSO READ: निवेशकों के ₹2.5 लाख करोड़ डूबे, IT शेयरों की बिकवाली से बाजार टूटा


Download Android App
Download iOS App




