Prime Minister Office new address: राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदलने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi नए हाईटेक और स्मार्ट ग्रिड से लैस कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन करेंगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे वह भवन परिसर के नामकरण का अनावरण करेंगे, जिसके बाद ‘सेवा तीर्थ’ के साथ-साथ ‘कर्तव्य भवन-1’ और ‘कर्तव्य भवन-2’ का भी औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। शाम करीब 6 बजे प्रधानमंत्री नए परिसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
PMO new building inauguration: एक ही परिसर में कई अहम दफ्तर
‘सेवा तीर्थ’ में अब प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय भी कार्य करेंगे। इससे पहले ये कार्यालय अलग-अलग स्थानों पर संचालित हो रहे थे। वहीं, कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 में वित्त, रक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, शिक्षा, कृषि, सूचना एवं प्रसारण, विधि एवं न्याय समेत कई प्रमुख मंत्रालयों को स्थान दिया गया है। इससे प्रशासनिक कार्यों का केंद्रीकरण होगा और बेहतर समन्वय संभव हो सकेगा।
Seva Teerth PMO: सेंट्रल विस्टा की पुरानी व्यवस्था से मुक्ति
दशकों से कई सरकारी मंत्रालय और कार्यालय Central Vista क्षेत्र में अलग-अलग इमारतों में संचालित हो रहे थे। इससे संचालन में अक्षमता, समन्वय की कमी, बढ़ती रखरखाव लागत और कर्मचारियों के लिए अनुपयुक्त कार्य वातावरण जैसी समस्याएं सामने आती थीं। नए भवन परिसर में सभी प्रमुख दफ्तरों को एकीकृत कर इन चुनौतियों से निपटने की कोशिश की गई है, जिससे प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा।
Prime Minister Office relocation: ग्रीन टेक्नोलॉजी और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था (Prime Minister Office new address)
नए परिसरों को 4-स्टार जीआरआईएचए मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इनमें नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली, जल संरक्षण उपाय, आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन और उच्च-प्रदर्शन वाली संरचनाएं शामिल हैं। डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय, केंद्रीकृत स्वागत सुविधाएं और सुव्यवस्थित सार्वजनिक संपर्क क्षेत्र सहयोग और दक्षता को बढ़ावा देंगे। साथ ही, स्मार्ट एक्सेस कंट्रोल, उन्नत निगरानी नेटवर्क और आधुनिक आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के जरिए सुरक्षा और सुगमता सुनिश्चित की गई है।


Download Android App
Download iOS App







