दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Summary :

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने का ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक की टीम तुरंत हर स्कूलों में पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। धमकी के बारे में पहला कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान के BD तमिल एजुकेशन को किया गया था। Bomb Threat: तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली जानकारी के मुताबिक, बम की धमकी की पहली खबर करीब 9:12 बजे मध्य दिल्ली के झंडेवालान स्थित बी.डी. तमिल…

Delhi Schools Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने का ये सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक की टीम तुरंत हर स्कूलों में पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है। धमकी के बारे में पहला कॉल सुबह 9:13 बजे झंडेवालान के BD तमिल एजुकेशन को किया गया था।

Bomb Threat: तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Delhi Schools Bomb Threat
Bomb Threat (Image- Social Media)

मिली जानकारी के मुताबिक, बम की धमकी की पहली खबर करीब 9:12 बजे मध्य दिल्ली के झंडेवालान स्थित बी.डी. तमिल एजुकेशन (BT Tamil School) से आई। स्कूल प्रशासन ने जैसे ही पुलिस और Delhi Fire Service (DFS) को सूचना दी, तुरंत बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक के बाद एक तीन स्कूलों को धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस टीमें सभी स्थानों पर पहुंच गई हैं। स्कूलों को खाली करवाकर हर कोने की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरे ईमेल भेजने वाले का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Delhi News: इससे पहले भी कई स्कूलों को मिल चुकी है धमकी

Delhi Schools Bomb Threat
Delhi News (Image- Social Media)

दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले भी कई स्कूलों को ऐसे ही धमकी मिल चुकी है। सोमवार की सुबह भी नौ स्कूलों को बम धमकी से जुड़ी ईमेल मिली थी। पुलिस के अनुसार, ये धमकी भरी ईमेल सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच भेजी गई थीं। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्ते तुरंत प्रभावित स्कूलों में पहुंच गए। सोमवार को दक्षिण दिल्ली में एयर फोर्स स्कूल (लोदी रोड), केआर मंगलम स्कूल और द इंडियन स्कूल (सादिक नगर) को धमकी मिली।

अन्य स्कूलों में लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), वेंकटेश्वर स्कूल (रोहिणी), कैम्ब्रिज स्कूल (स्रीनिवासनपुरी), डीटीए स्कूल (आईएनए), कैम्ब्रिज स्कूल (न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी), सीएम स्कूल (रोहिणी) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी) शामिल थे। पुलिस की तलाशी में कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, बाइक को मारी टक्कर फिर कैंटर में भीड़ी कार, 7 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।