‘तुम्हारे पूरे स्टाफ को खत्म कर देंगे….’ बिश्नोई Gang ने फिर दी रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को धमकी, ऑडियो हुई वायरल

Lawrence Bishnoi Gang Threats

Lawrence Bishnoi Gang Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर फिल्म अभिनेता रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह को धमकी दी है। बिश्नोई गैंग के सदस्य Harry Boxer का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह रणवीर को धमकी देता दिख रहा है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि इस ऑडियो की सत्यता की जांच की जा रही है।

Ranveer Singh: धमकी भेजकर एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी

मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी भेजकर एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी। इसके अलावा गैंग ने कहा है कि वे उनके कर्मचारियों को जान से मार देंगे। क्राइम ब्रांच घटना की मजबूती से जांच करने के लिए और सबूत भी जुटा रही है।

वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि

Lawrence Bishnoi Gang Threats
Lawrence Bishnoi Gang Threats (Image- Social Media)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह के केस में मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि प्राथमिक जांच में व्हाट्सएप वॉयस नोट में हैरी बॉक्सर की आवाज होने की पुष्टि हुई है, हालांकि इससे जुड़े अन्य साक्ष्यों को क्राइम ब्रांच इकट्ठा करने में जुटी है। पुष्टि के लिए क्राइम ब्रांच ने व्हाट्सएप वॉयस नोट को फॉरेंसिक में भेजा है और इसका रिपोर्ट आना बाकी है। पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया और फिर डराने और पैसे ऐंठने के लिए अभिनेता को निशाना बनाया गया।

Gangster Threats: मैनेजर के फोन पर वाइस नोट

Lawrence Bishnoi Gang Threats
Lawrence Bishnoi Gang Threats (Image- Social Media)

अभिनेता को सीधे तौर पर धमकी नहीं दी गई, बल्कि उनके मैनेजर के फोन पर वाइस नोट के जरिए पैसों की डिमांड की गई, जिसके बाद रणवीर सिंह की सुरक्षा बढ़ाई गई है। मामले में पूरी जांच और अहम सुराग जुटाने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने अभिनेता के मैनेजर का तीन दिनों पहले बयान दर्ज किया और धमकी भेजने में इस्तेमाल हुए वीपीएन नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की गई, जिसकी लोकेशन देश के बाहर की है। लोकेशन का सटीक जानकारी के लिए इंटरपोल की मदद ली जा रही है। इंटरपोल की मदद से ये जानने में आसानी होगी कि मैसेज भेजने वाले की असल लोकेशन क्या है।

‘वो हाल करेंगे कि तुम्हारी सात पीढ़ी…’

वायरल हो रहे ऑडियो मैसेज में हैरी बॉक्सर अपना परिचय देते हुए कहता है, ‘राम-राम, मैं हरि बॉक्सर बिश्नोई गैंग से। आज का ये वॉयस नोट बॉलीवुड वालों के लिए है, खासकर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के लिए। समय रहते अगर तुम सुधरे नहीं तो तुम्हारा वो इलाज करेंगे, वो हाल करेंगे कि तुम्हारी सात पीढ़ी याद रखेंगी। रणवीर सिंह को बहुत शौक है रिपोर्ट करने का, थाने में एप्लीकेशन देने का, लेकिन तुम्हें नहीं पता कि तुम्हारे नीचे काम करने वाले मैनेजर और बाकी लोगों की सारी डिटेल है हमारे पास। वो कहां रहते हैं, परिवार कहां है और कब ऑफिस जाते हैं। हम जब उनपर वार करेंगे, तब तुम लोगों को समझ आ जाएगा।’

ऑडियो में हैरी बॉक्सर आगे कहता है, ‘पुर्तगाल में जो फायरिंग हुई है, मरिन्हा ग्रांडे में, वो भी हम ही लोगों ने कराई है। वहां का व्यापारी हमारे हिंदुस्तानी भाइयों से काम करवाता है और फिर पैसे भी दिए गए। अब इन सबका अंजाम बहुत बुरा होगा। ये तो सिर्फ ट्रेलर है, अगर किसी ने हमारा नुकसान करवाने की कोशिश की तो अबकी बार सारे दुश्मनों के सिर पर गोली चलेगी।’

Rohit Shetty और रणवीर सिंह को धमकी

Lawrence Bishnoi Gang Threats
Rohit Shetty (Image- Social Media)

बता दें कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के मैनेजर का भी बयान दर्ज किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच का मानना है कि पहले रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग और बाद में रणवीर सिंह को धमकी मिलना, दोनों की एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह दोनों ही इंडस्ट्री के करीबी माने जाते हैं और दोनों ने साथ में की फिल्मों में काम भी किया है।

यह भी पढ़ें: Ghaziabad Sex Racket: ‘सोती’ रही पुलिस, चलता रहा जिस्मफरोशी का धंधा; दरोगा समेत 3 सस्पेंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।