Noida Sector 71 Car Fell Into Drain : प्रशासनिक लापरवाहियों से आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। बीते महीने 17 जनवरी को नोएडा सेक्टर 50 में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत इसी लापरवाही के चलते हुई, मगर इस घटना से बिना सीख लिए सेक्टर 71 में कुछ इसी तरह की प्रशासनिक लपरवाही की घटना देखने को मिली। हालांकि शुक्र है इस घटना में व्यक्ति की जान बच गई।
मामला नोएडा सेक्टर 71 का है, मंगलवार को फेज-3 इलाके में एक कार खुले नाले में गिर गई। यह घटना बसाई क्षेत्र में घटी, जिससे सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं।
कार नोएडा के सेक्टर 71 के बसाई क्षेत्र में खुले नाले में जा गिरी। सौभाग्य से, वाहन का मालिक स्थिति बिगड़ने से पहले ही सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। सूचना मिलते ही नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद, फेज-3 पुलिस टीम ने वाहन को नाले से सफलतापूर्वक बाहर निकाल लिया।
Noida Sector 71 Car Fell Into Drain : नहीं लिया सबक

आपको बता दें, इसी तरह की एक दुर्घटना में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की जान चली गई थी, जिसे लेकर प्रशासनिक लापरवाही पर खूब सवाल उठे थे।। 16 जनवरी को, मेहता की एसयूवी कार से अपने घर को निकाल रहा था तभी उसकी कार क्षतिग्रस्त सड़क किनारे बैरियर को तोड़कर एक निर्माणाधीन परियोजना के लिए खोदे गए गहरे, पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। घने कोहरे के कारण विजीब्लिटि बहुत कम थी, जिससे गड्ढे को देखना मुश्किल हो गया था।
Noida Open Drain : कई घंटों बाद हुआ था शव बरामद

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना 17 जनवरी की सुबह हुई जब मेहता की कार अनियंत्रित होकर 20 फीट से अधिक गहरे गड्ढे में गिर गई। जिस गड्ढे में युवराज की कार गिरी उसमए न पानी भरा हुआ था। काफी समय तक युवराज अपनी मदद के लिए पुकारता रहा मगर उसे बचाया नहीं जा सका। स्थानीय पुलिस, अग्निशमन विभाग, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को शामिल करते हुए एक व्यापक बचाव अभियान शुरू किया गया। हालांकि, मेहता का शव कई घंटों बाद सुबह बरामद हुआ।

इस तरह के हादसे बीते दिनों देखने को मिल रहे हैं जहां सड़क पर खड़े गड्ढे या, खुले नाले में कोई वाहन सवार गिर के या तो चोटिल हो रहा है या उसकी मौत हो रही है। बीते दिनों दिल्ली के जनकपुरी में एक कमाल ध्यानी नाम के एक युवक के दिल्ली जल बोर्ड के खोदे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।
यह भी पढ़ें – दिल्ली के कई स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी


Download Android App
Download iOS App




