Shahid Kapoor O Romeo Opening Day Collection: शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ ने शुक्रवार, 13 फरवरी को वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में दस्तक दी है. इस फिल्म के ट्रेलर ने पहले ही काफी बज क्रिएट किया हुआ है और मेकर्स को भी इससे काफी उम्मीदें हैं. तो ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ओ’रोमियो ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है और इसकी सिनेमाघरों में ऑक्यूपेंसी कितनी रही है.
O’Romeo Box Office Collection: ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग (O’Romeo Advance Booking Day 1)

ओ रोमियो की एडवांस बुकिंग रिलीज़ से 2 दिन पहले शुरू हुई थी और इसने ठीक-ठाक प्री टिकट सेल कर ली है. ओ’रोमियो की देशभर में बिना ब्लॉक सीटों के 11 लाख 8 हजार 939 टिकटों की सेल हुई है. बिना ब्लॉक सीटों के फिल्म ने प्री सेल में 3.05 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अगर ब्लॉक सीटों की बात करें तो ओ’रोमियो ने एडवांस बुकिंग में लगभग 5.9 करोड़ रुपये की कमाई की है.
O Romeo Box Office Collection Day 1: ‘ओ’रोमियो’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1(O’Romeo BO Day 1)

ओ’रोमियो को रिलीज के पहले दिन दर्शकों से सुबह के शोज में ठीक ठाक रिस्पॉन्स मिलता हुआ दिख रहा है. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने दोपहर 12 बजे तक 1.08 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और रात तक आंकड़ों में काफी इजाफा होने की उम्मीद है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि ओ’ रोमियों के पहले दिन का टोटल कलेक्शन रात के 10 बजे के बाद ही सामने आएगा.
इसी के साथ आपको बता दें कि ओ’रोमियो’ की 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 8.03 फीसदी दर्ज की गई हैं. वहीं एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स को देखते हुए, ट्रेड एनालिस्ट को उम्मीद है कि शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर ओ रोमियो का दिन ठीक-ठाक रहेगा. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म भारत में 7-9 करोड़ की नेट ओपनिंग लेगी.
Shahid Kapoor O Romeo Opening Day Collection: अपनी पिछली फिल्म को शाहिद ने पछाड़ा

कुछ और अच्छे अनुमानों के मुताबिक फिल्म पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के साथ रफ्तार बढ़ाएगी और ये अपनी रिलीज के डे 1 पर 10 करोड़ से थोड़ा ज़्यादा कलेक्शन कर सकती है. अगर ये 7 करोड़ से भी ओपनिंग करती है तो ये शाहिद की पिछली फिल्म देवा की ओपनिंग को पीछे छोड़ देगी, जिसने पिछले साल 5 करोड़ से शुरुआत की थी.
‘ओ रोमियो’ डायरेक्टर विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की एक साथ साथ हैदर और कमीने के बाद तीसरी फिल्म है. इसकी स्टार कास्ट में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, फरीदा जलाल, विक्रांत मैसी, नाना पाटेकर, तमन्ना भाटिया और दिशा पटानी जैसे कई स्टार्स हैं. इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने की वजह से ही ये माना जा रहा है कि फिल्म को अच्छी ओपनिंग मिल सकती है.
Read More: O Romeo ने रिलीज से पहले ही छापे नोट, Advance Booking में कहर ढाती दिखी फिल्म


Download Android App
Download iOS App




