Surya Gochar Lucky Zodiac Signs: मिथुन राशि में सूर्य का महागोचर आज, इन 3 राशियों के लिए बेहद शुभ; खुलेंगे तरक्की के द्वार

Summary :

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल विशेष महत्व रखती हैं। इन्हीं के वजह से कई तरह के योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ता है। हिंदू धर्म में सूर्य देव का खास स्थान है। आज यानी सोमवार 15 जून 2026 को सूर्य देव वृषभ राशि को छोड़कर अपने मित्र की राशि मिथुन में जा रहे हैं। यह बदलाव दोपहर के समय होगा। सूर्य को अग्नि का ग्रह माना जाता है, इसलिए ‘अग्नि तत्व’ की तीन राशियों के लिए यह बदलाव बहुत फायदेमंद रहने वाला है। आइए जानते हैं Surya Gochar Lucky Zodiac Signs के बारे में। Surya…

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों और नक्षत्रों की चाल विशेष महत्व रखती हैं। इन्हीं के वजह से कई तरह के योग बनते हैं, जिनका प्रभाव सभी के जीवन पर पड़ता है। हिंदू धर्म में सूर्य देव का खास स्थान है। आज यानी सोमवार 15 जून 2026 को सूर्य देव वृषभ राशि को छोड़कर अपने मित्र की राशि मिथुन में जा रहे हैं। यह बदलाव दोपहर के समय होगा। सूर्य को अग्नि का ग्रह माना जाता है, इसलिए ‘अग्नि तत्व’ की तीन राशियों के लिए यह बदलाव बहुत फायदेमंद रहने वाला है। आइए जानते हैं Surya Gochar Lucky Zodiac Signs के बारे में।

Surya Gochar Lucky Zodiac Signs: इन तीन राशियों के लिए भाग्यशाली समय

1. मेष राशि (Aries)

Surya Gochar Lucky Zodiac Signs
Surya Gochar Lucky Zodiac Signs

मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह बदलाव बहुत ही शानदार रहेगा। आपके अंदर एक नया जोश और एनर्जी देखने को मिलेगी। आप अपने काम को सही प्लानिंग के साथ करेंगे, जिससे आपको करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। जो लोग डिजिटल फील्ड या इंटरनेट से जुड़ा काम करते हैं, उन्हें कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। बिजनेसमैन के लिए भी यह समय बहुत अच्छा है, वे अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही आपकी सेहत में भी सुधार होगा।

2. सिंह राशि (Leo)

Surya Gochar Lucky Zodiac Signs
Surya Gochar Lucky Zodiac Signs

सिंह राशि के मालिक खुद सूर्य देव ही हैं, इसलिए आपके लिए यह समय बेहद खास होने वाला है। सूर्य के शुभ प्रभाव से आपको हर तरफ से फायदा ही फायदा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में मान-सम्मान और रौब बढ़ेगा, वहीं व्यापारियों को भी बड़ा मुनाफा होगा। पुरानी कड़ी मेहनत का फल अब आपको मिलने वाला है। पैसों के मामले में भी आपकी स्थिति पहले से बहुत मजबूत होगी।

3. धनु राशि (Sagittarius)

Surya Gochar Lucky Zodiac Signs
Surya Gochar Lucky Zodiac Signs

धनु राशि वालों के बिजनेस में कुछ बहुत अच्छे बदलाव होने वाले हैं। इस राशि के कुछ लोग अपना खुद का नया काम शुरू कर सकते हैं। सोशल मीडिया से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उन्हें नई जॉब मिलने के पूरे योग हैं। इस दौरान आप नई गाड़ी भी खरीद सकते हैं और हफ्ते के आखिरी दिनों में आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।

इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।