आज का राशिफल (05 जनवरी 2024) - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

आज का राशिफल (05 जनवरी 2024)

%E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%B7 4 5

मेष – (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी की साझेदारी में बिजनेस की चर्चा हो सकती है। यात्रा के संदर्भ में दिन अच्छा है। बिजनेस संबंधी यात्रा कर सकते हैं।
क्या करें – अपने बेडरूम का कलर हल्का रेड रखें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%AD 2 5

वृषभ – (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
सरकारी मदद या लोन के बारे में आपकी फाईल आगे बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को अपने अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकता है।
क्या करें – नन्दी की सेवा करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%A5%E0%A5%81%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 5 4

मिथुन – (क की कु घ ड़ छ के को ह)
किसी नये कार्य की योजना बन सकती है। हालांकि मंगल के नक्षत्र के कारण कुछ परेशानी का भी अनुभव होगा। लेकिन अन्ततः कार्य सिद्धि मिल सकेगी।
क्या करें – किन्नरों को दान करें।

%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95 6 4

कर्क – (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
मित्र ग्रह का नक्षत्र होने से हालांकि कुछ राहत का अनुभव होगा। तथापि चन्द्रमा अशुभ स्थिति मे होने से बन रहे कामों में बाधा पैदा होने की आशंका बनी है।
क्या करें – मोती धारण करें।

%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9 7 5

सिंह – (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
परिश्रम के उपरान्त लाभ की स्थिति बन सकेगी। भाइयों और मित्रों का सहयोग मिल सकेगा। बिजनेस यात्रा से नये अवसरों की प्राप्ति संभव है।
क्या करें – लॉयन की स्टेचु टेबल पर रखें।

%E0%A4%95%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE 3 4

कन्या – (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
धन स्थान का चन्द्रमा काफी हद तक लाभ दिला सकता है। लेकिन मंगल का नक्षत्र कुछ बाधा भी देगा। यदि प्रयास तेज करें तो लाभ की संभावना बन सकती है।
क्या करें – दो धातुओं से बना हुआ छल्ला किनिष्ठिका में पहने।

%E0%A4%A4%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%BE 8 4

तुला – (र रि रू रे रो त ति तु ते)
दूसरों की आंखों में देखकर बात करें तो निश्चित लाभ होगा। और आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सायं तक शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है।
क्या करें – आक के फूलों से शिव पूजा करें।

%E0%A4%B5%E0%A5%83%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%9A%E0%A4%BF%E0%A4%95 9 4
वृश्चिक – (तो न नि नु ने नो या यि यु)
हालांकि चन्द्रमा का गोचर बहुत अच्छा नहीं है। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। लेकिन नक्षत्र स्वामी मंगल होने से आपका पक्ष मजबूत रहेगा।
क्या करें – लाल रंग की मौली के सात धागे दायीं कलाई में पहने।

%E0%A4%A7%E0%A4%A8%E0%A5%81 10 4

धनु – (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
समय आपके पक्ष का है। जितना प्रयास करेंगे उसी तुलना में उपलब्धि भी मिल जायेगी। चिंता मत करें आज कुछ नया जरूर होगा।
क्या करें – दूध में हल्दी का प्रयोग करें।

%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0 11 4

मकर – (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
बिजनेस के मामले में बहुत अच्छा दिन है। किसी पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन आज के लिए कोशिश का बहुत महत्व है।
क्या करें – लगभग 100 एम.एल. तेल का दान करें।

%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%82%E0%A4%AD %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 12 4

कुभ – (गु गे गो स सि सु से सो द)
भाग्य स्थान का चन्द्रमा हालांकि कुछ न कुछ अवश्य देगा। लेकिन मंगल का नक्षत्र होने से बहुत आशा या उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। दिन सामान्य व्यतीत हो सकता है।
क्या करें – मध्यमा अंगुली में लोहे का छल्ला पहने।

%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8 %E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B6%E0%A4%BF 1 1 3

मीन – (दि दु थ झ दे दो च चि)
सुबह से ही परेशानी रह सकती है। जो दिन बढ़ने के साथ-साथ बढ़ सकती है। इसलिए बिजनेस यात्रा और महत्व के कामों को अभी दो दिन स्थगित रखना चाहिए।
क्या करें – बृहस्पति की पूजा करें।

– : Astrologer Satyanarayan Jangid
Email- astrojangid@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।